भारतीय ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में बेहद खराब शॉट खेलकर आउट हुए जिसकी शायद ही जरूरत थी। यही नहीं बल्लेबाजी में तो अभिषेक शर्मा फेल हुए ही, फिल्डिंग में भी उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा और उन्होंने 2 अहम कैच छोड़े।
अभिषेक ने खराब शॉट खेलकर गंवाया विकेट
अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छी शुरुआत की और पहले ओवर में जब वो स्ट्राइक पर आए तब अकील होसेन को
अटैक पर लाया गया था। अभिषेक ने इस ओवर को अच्छा खेला था और पहले ओवर में एक शानदार चौका भी लगाया था। अभिषेक इसके बाद भी काफी संयमित तरीके से खेल रहे थे और अच्छे टच में भी लग रहे थे, लेकिन तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने जो गलती की उसकी जरूरत नहीं थी और उन्हें अपना विकेट भी गंवाना पड़ा।
वेस्टइंडीज की तरफ से दूसरी पारी में तीसरा ओवर फेंकने के लिए अकील होसेन को ही भेजा गया। इस ओवर में संजू सैमसन ने अभिषेक के स्ट्राइक पर आने से पहले एक चौका और 2 छक्के जड़े और फिर पांचवीं गेंद पर एक रन भी लिया। यानी इस ओवर में कुल 17 रन बन चुके थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर अकील के सामने अभिषेक थे, लेकिन उन्होंने गलती की और अपना विकेट गंवा दिया।
अकील की ये गेंद टप्पा खाने के बाद असामान्य रूप से उछली और ये गेंद बड़ा शॉट लगाने के लायक नहीं था। गेंद स्लो भी थी और अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और गेंद काफी ऊंची गई, लेकिन दूर नहीं जा सकी और उनका कैच शिमरोन हेटमायर ने लपक लिया। अभिषेक ने इस मैच में 11 गेंदों पर 10 रन बनाए और इस दौरान 2 चौके भी जड़े। अभिषेक के आउट होने के बाद भारत दवाब में आ गया हालांकि इशान किशन भी सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए।
अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
अभिषेक ने इस मैच में काफी खराब फिल्डिंग भी की। उन्होंने इस मैच में दो खिलाड़ियों का कैच छोड़ा। अभिषेक ने पहले रोस्टन चेज का कैच छोड़ा जिन्होंने 25 गेंदें पर एक छक्का और 5 चौकों की मदद से 40 रन की पारी खेली जबकि दूसरा कैच अभिषेक ने जेसन होल्डर का छोड़ा। होल्डन ने भारत के खिलाफ इस मैच में 22 गेंदों पर 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से नाबाद 37 रन की पारी खेली और अपनी टीम के स्कोर को 195 रन पर पहुंचा दिया।
ये भी पढ़ें
