भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुश्किल दौर से उबरते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 21 गेंदों में 52 रन बनाए थे। इस मैच में अभिषेक ने संजू के साथ मिलकर भारत को शानादार शुरुआत दिलाई थी और इसके दम पर भारत ने 255 रन का स्कोर खड़ा किया था। अब अभिषेक ने बताया कि उन्होंने इस मैच में अपना नहीं बल्कि इस खिलाड़ी के बल्ले का इस्तेमाल किया था। हालांकि संजू ने इसके लिए संजू सैमसन, इशान किशन और सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं लिया।
अभिषेक ने कहा शिवम दुबे से बल्ला लिया उधार
अभिषेक शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने टीम के साथी खिलाड़ी शिवम दुबे का बल्ला उधार लिया था और आमतौर पर वो बल्ला उधार लेने के लिए शुभमन गिल के पास जाते हैं, लेकिन इस बार उनके टीम में नहीं होने की वजह से उन्होंने शिवम दुबे से बल्ला मांगा। अभिषेक ने कहा कि मैंने फाइनल में शिवम दुबे के बैट से बैटिंग की इसलिए दुबे को थैंक यू। फाइनल की सुबह मुझे कुछ अलग करने का मन हुआ तो शुभमन गिल आस-पास नहीं थे इसलिए मैं शिवम दुबे के पास गया और उनका बैट उठाया।
मुश्किल वक्त में टीम ने दिया साथ
अभिषेक ने ये भी बताया कि मुश्किल वक्त में टीम ने उनका कैसे साथ दिया। लगातार तीन बार डक पर आउट होने से लेकर कम स्कोर और फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ एक अर्धशतक तक और फिर खराब दौर। अभिषेक ने कहा कि जब मैं रन नहीं बना रहा था, तो टीम में हर कोई चाहता था कि मैं फिर से रन बनाऊं। इस खराब तौर में आपके आसपास का वातावरण काफी मायने रखता है। जब मैं योगदान नहीं दे पा रहा था तो हर कोई कह रहा था तुम कर लोगे। मैं खुद पर शक से जूझ रहा था, लेकिन खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ को मुझ पर भरोसा था।
अभिषेक ने 8 पारियों में बनाए 141 रन
अभिषेक इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से सातवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। 8 पारियों में उन्होंने 17.62 की औसत से 141 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 158.42 था। साथ ही फाइनल में उन्होंने जैकब डफी का विकेट भी लिया जिससे न्यूीलैंड 159 रन पर आउट हो गया। अभिषेक ने फाइनल में 18 गेंदों पर अर्धशतक भी लगाया था जो भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक रहा। अभिषेक ने टी20 वर्ल्ड कप में दो अर्धशतकीय पारियां खेली।
ये खबरें भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के; संजू सैमसन रहे नंबर 1, टॉप 5 बैटर्स में तीन भारतीय शामिल
