भारत के युवा प्रतिभाशाली बैटर वैभव सूर्यवंशी की 15 साल के उम्र में भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। वैभव के टी20 टीम में आने के बाद अब इस टीम में तीन ओपनर हो गए हैं जिसमें संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा भी मौजूद हैं। अब वैभव के आने के बाद टीम का ओपनिंग पेयर क्या होगा इस बात पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। क्या संजू-अभिषेक जो अब तक टी20 टीम के लिए ओपन कर रहे थे उनके साथ ही टीम जाएगी या फिर इसमें कोई बदलाव होगा। भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर सुनील गावस्कर ने अपनी राय दी।

सुनील गावस्कर ने आज तक पर बात करते हुए बताया कि टी20 टीम की ओपनिंग पेयर के रूप में वो किसे पहले स्थान पर देखते हैं। गावस्कर से पूछा गया कि आपके जो फर्स्ट च्वाइस ओपनिंग पेयर हैं वो क्या हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए गावस्कर ने साफ तौर पर कहा कि मेरे फर्स्ट च्वाइस ओपनिंग पेयर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ही हैं, लेकिन इसके बाद गावस्कर ने कहा कि आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया कुछ अलग कर सकती है और तीनों को आजमाया जा सकता है।

गावस्कर ने संजू-अभिषेक की जोड़ी को बताया पहली पसंद

गावस्कर ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ एक मैच में बतौर ओपनर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को उतारा जाए जबकि दूसरे मैच में ओपनर के रूप में वैभव और संजू सैमसन को उतारा जाए। इससे ये साबित हो जाएगा कि किस तरह से वो अपनी बैटिंग को आयरलैंड और इंग्लैंड की पिच पर एडजस्ट कर पाएंगे। ये तो गावस्कर की राय है, लेकिन एक बात ये भी सच है कि संजू और अभिषेक की जोड़ी जिसने भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत में अहम भागीदारी निभाई थी उसे हटाना सही नहीं होगा।

हालांकि एक बात ये भी सच है कि वैभव ने अपने जोरदार प्रदर्शन की वजह से टी20 टीम में जगह बनाई है और उन्हें बेंच पर बिठाना भी टीम के लिए सही नहीं होगा। यानी भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए ये बड़ी सिरदर्दी होने वाली है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर कौन ओपन करेगा। क्या वैभव-अभिषेक या फिर वैभव-संजू या फिर संजू-अभिषेक टीम के लिए ओपन करेंगे और इस पर सबकी निगाहें बनी रहने वाली है।

वैभव-प्रभसिमरन ओपनर, ऋतुराज-तिलक मध्यक्रम में; अफगानिस्तान के खिलाफ इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11, दूसरी जीत पर नजर

इंडिया ए टीम ट्राई सीरीज के अपने दूसरे मैच में अफगानिस्तान ए टीम से भिड़ेगी। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है। भारत के लिए पारी की शुरुआत फिर से वैभव और प्रभसिमरन सिंह कर सकते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)