भारतीय टीम के लिए मौजूदा आयरलैंड दौरा कुछ खास नहीं रहा है। पहले मैच में 34 रन से हार और टॉप ऑर्डर का फ्लाप शो चिंता का विषय बना। उसके बाद दूसरे मुकाबले में भी ऐसा ही नजारा दिखा। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों गोल्डन डक पर जय मूंद्रा का शिकार बने। 155 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 1 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अब सवाल यह खड़ा होता है कि, क्या अब वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करवाने का समय आ गया है?

भारतीय टॉप ऑर्डर एक बार फिर से आयरलैंड के खिलाफ फ्लाप हुआ। इशान किशन (11 गेंद 12 रन) और श्रेयस अय्यर (7 गेंद 10 रन) भी कुछ खास नहीं कर पाए। भारत ने पहले 10 ओवर में 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 66 रन ही बनाए थे। आयरलैंड में जाकर भारत का यह सबसे खराब प्रदर्शन है। यह टीम इंडिया के बैटिंग लाइन अप पर अब कई सवाल भी खड़े कर रहा है। अभिषेक और संजू की निरंतरता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

संजू-अभिषेक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पहली-पहली गेंद पर पवेलियन लौट गए। दोनों की जोड़ी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर टीम की यह सिर्फ दूसरी ओपनिंग जोड़ी है जिसमें दोनों खिलाड़ी गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। इससे पहले 2018 में बांग्लादेश के तमीम इकबाल और सौम्य सरकार गोल्डन डक पर वेस्टइंडीज के खिलाफ आउट हुए थे।

अभिषेक शर्मा का साल 2026 में छठा डक

अभिषेक शर्मा का साल 2026 में यह छठा टी20 इंटरनेशनल का डक है। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी हो गए हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा की इस शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में बराबरी की। सईम अय्यूब इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा डक

  • 7 : सईम अय्यूब, पाकिस्तान (2025)
  • 6 : रिचर्ड नगारवा, जिम्बाब्वे (2024)
  • 6 : अभिषेक शर्मा, भारत (2026)*

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में मिलेगा मौका?

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। अब 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड की सरजमीं पर मौका मिलने का वक्त अब नजदीक आता दिख रहा है। अगर अभिषेक-संजू की जोड़ी ऐसे ही खेली तो आगामी इंग्लैंड सीरीज में नए कॉम्बिनेशन भारत के टी20 फॉर्मेट में नजर आ सकते हैं।

संजू सैमसन ने दोनों मैचों में निराश किया और 2 पारियों में 1 रन ही बना पाए। अभिषेक शर्मा ने पहले मैच मं 49 रन बनाए थे। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ संजू पर बाहर होने की तलवार लटक सकती है। अभिषेक और वैभव की जोड़ी खतरनाक साबित हो सकती है।

IND vs IRE: वैभव के लिए बढ़ा इंतजार, सूर्यवंशी से पहले 2 खिलाड़ियों का डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी को अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार करना होगा। आयरलैंड से वह खाली हाथ लौटेंगे और आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी उन्हें मौका नहीं मिला। बल्कि वैभव से पहले सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को डेब्यू कैप मिली है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर