अभिषेक शर्मा का डक से कुछ खास ही लगाव हो गया है और साल 2026 में उनके आंकड़े देखकर ये साफ पता लग रहा है। अभिषेक बेहद खतरनाक बैटर हैं और अगर वो किसी टीम के खिलाफ बिना रन बनाए आउट हो जाते हैं तो उस टीम के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।

कुछ ऐसा ही आईपीएल 2026 के 10वें मुकाबले में हुआ जब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इस मैच में अभिषेक इससे पहले ही कुछ कर पाते लखनऊ के तेज गेंदबाज शमी ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया और वो स्लिप में अपना कैच मणिमारक सिद्धार्थ के हाथ में थमा बैठे।

साल 2026 में टी20 में 6 बार डक पर आउट हुए हैं अभिषेक

अभिषेक शर्मा लखनऊ के खिलाफ मैच में 2 गेंदों का सामना करते हुए डक पर आउट हुए और आईपीएल 2026 में वो शून्य पर पहली बार आउट हुए, लेकिन इस साल यानी 2026 में वो टी20 प्रारूप में छठी बार शून्य पर अपना विकेट गंवा बैठे। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तो वो तीन लगातार मैचों में शून्य पर आउट हुए थे। साल 2026 में अभिषेक ने अब तक 14 टी20 मैच खेले हैं जिसमें से वो 6 बार डक पर आउट हुए हैं।

शमी के खिलाफ नहीं चलता है अभिषेक का बल्ला

अभिषेक शर्मा को लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में शमी ने आउट किया। अभिषेक ने शमी की बाहर जाती गेंद को छेड़ने की कोशिश की और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेती हुई स्लिप में चली गई और एम सिद्धार्थ ने कोई गलती नहीं की। टी20 की बात करें तो अभिषेक ने शमी के खिलाफ 6 पारियों में 20 गेंदों का सामना किया है और इन पर सिर्फ 26 रन ही बनाए हैं। इस दौरान वो 2 बार आउट हुए हैं और उनका स्ट्राइक रेट शमी के खिलाफ 76.92 का रहा है।

ये खबरें पढ़ सकते हैं

IPL में 19 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 बैटर; इशान और पंत के साथ वैभव बने नंबर 1

रोहित ने धोनी को छोड़ा पीछे, IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज