भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेली अपनी 61 रन की पारी के दौरान 7 छक्के लगाए और साल 2026 में टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हो गए। अभिषेक ने फिन एलन की बादशाहत समाप्त करते हुए टॉप पोजिशन हासिल की।

अभिषेक ने लगाए हैं 104 छक्के

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में अपनी पारी के दौरान 7 छक्के लगाए और साल 2026 में टी20 क्रिकेट में उन्होंने अपने 100 छक्के भी पूरे किए। वो ऐसा करने वाले इस साल पहले भारतीय बने जबकि ओवरऑल फिन एलन के बाद ये कमाल करने वाले दूसरे बैटर भी बने। अभिषेक ने साल 2026 में अब तक खेले 44 मैचों में कुल 104 छक्के लगाए हैं जबकि फिन एलन जो दूसरे नंबर पर आ गए उन्होंने 53 मैचों में 101 छक्के लगाए हैं।

साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के टी20 क्रिकेट में लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी छठे नंबर पर हैं जिन्होंने 24 मैचों में 90 छक्के जड़े हैं जबकि इशान किशन 9वें स्थान पर हैं जिन्होंने 44 मैचों में 81 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन हैं जिन्होंने 49 मैचों में 99 छक्के लगाए हैं जबकि चौथे स्थान पर रयान रिकेल्टन हैं जिन्होंने 42 मैचों में 96 छक्के लगाए हैं। पांचवें स्थान पर मिचेल मार्श 37 मैचों में 95 छक्के लगाकर मौजूद हैं।

2026 में T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर

बल्लेबाजसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
अभिषेक शर्मा2026-2026444421374135*32.71669205.3821110128104
फिन एलन2026-202653524149610131.16828180.67364131101
निकोलस पूरन2026-202649495126110628.65837150.651838599
रयान रिकेल्टन2026-2026424271390123*39.71817170.1327210996
मिचेल मार्श2026-202637371154411142.88968159.5211014695
वैभव सूर्यवंशी2026-202624240102210342.58459222.651718590
दासुन शनाका2026-20265550121108121*29.15638173.661536289
शिमरोन हेटमायर2026-2026515091224111*29.85736166.32447787
इशान किशन2026-202644442160710338.26923174.1113416281
डेवाल्ड ब्रेविस2026-202646404114410131.77786145.541516780

शुभमन गिल नंबर 1, रोहित रहे कोहली से आगे; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर रहे जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली से आगे रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)