अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में मैनचेस्टर में 10 रन की पारी खेली थी और इस दौरान उन्होंने एक छक्का भी लगाया था। इस एक छक्के के बाद वो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए थे और उन्होंने हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आइए बात करते हैं उन टॉप-10 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

अभिषेक ने तोड़ा था हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई में हार्दिक पंड्या ने 21 मैचों में कुल 27 छक्के लगाए हैं, लेकिन अभिषेक शर्मा ने तीसरे मैच में एक छक्का लगाकर हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ दिया। अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ अब तक खेले 9 मैचों में कुल 28 छक्के लगा चुके हैं और वो इस टीम के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए जबकि हार्दिक पंड्या दूसरे नंबर पर खिसक गए।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 21 मैचों में 19 छक्के लगाए थे जबकि चौथे स्थान पर पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने 14 मैचों में 18 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में 5वें स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 16 मैचों में 18 छक्के लगाए थे। सूर्यकुमार ने कम मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ 18 छक्के लगाए थे इस वजह से वो लिस्ट में रोहित से ऊपर हैं।

इस लिस्ट में युवराज सिंह छठे स्थान पर हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 8 मैचों में 15 छक्के लगाए थे जबकि सुरेश रैना ने 13 मैचों में 15 छक्के लगाए थे और वो सातवें स्थान पर हैं। आठवें नंबर पर इस लिस्ट में तिलक वर्मा हैं जिन्होंने 9 मैचों में 12 छक्के लगाए हैं जबकि नौवें स्थान पर 7 मैचों में 11 छक्के लगा चुके शिवम दुबे मौजूद हैं। 10वें स्थान पर संजू सैमसन हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई में 7 मैचों में 10 छक्के लगाए हैं।

T20I में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 भारतीय

अभिषेक शर्मा- 9 मैच- 28 छक्के
हार्दिक पंड्या- 21 मैच- 27 छक्के
विराट कोहली- 21 मैच- 19 छक्के
सूर्यकुमार यादव- 14 मैच- 18 छक्के
रोहित शर्मा- 16 मैच- 18 छक्के
युवराज सिंह- 8 मैच- 15 छक्के
सुरेश रैना- 13 मैच- 15 छक्के
तिलक वर्मा- 9 मैच- 12 छक्के
शिवम दुबे- 7 मैच- 11 छक्के
संजू सैमसन- 7 मैच- 10 छक्के

IND VS ENG T20I PLAYING 11: तिलक पर खतरा! वैभव-अभिषेक ओपनर; चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs England Squad, IND vs ENG 1st T20 Match Playing 11: चौथे मैच में भारत के पास वापसी करने का बेहतरीन मौका है। इस मैच में संजू सैमसन की वापसी मुश्किल है। तिलक वर्मा की जगह पर खतरा जरूर मंडरा रहा है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)