भारत को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है और इसकी शुरुआत शुक्रवार यानी 26 जून से होगी। इस सीरीज से पहले आइए जानते हैं कि साल 2026 में अब तक भारत ने जितने भी टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं उनमें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन-कौन हैं। कमाल की बात ये है कि भारत के तूफानी स्टार बैटर अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में 5वें स्थान पर मौजूद हैं। हालांकि उनके पास अभी आगे आने के मौके हैं।

इशान ने लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

साल 2026 में अब तक भारत की तरफ से टी20आई मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल इशान किशन ने किया है। इशा अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं। इशान ने इस साल अब तक खेले 13 मैचों में कुल 34 छक्के लगाए हैं जबकि इस दौरान 13 मैचों में उन्होंने 532 रन एक शतक और 4 अर्धशतक के साथ बनाए हैं। इशान किशन इस साल टी20 में गजब की बैटिंग कर रहे हैं और हर स्तर पर उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं।

इस साल अब तक यानी साल 2026 में टी20आई में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बैचर शिवम दुबे हैं जिन्होंने 14 मैचों में 29 छक्के लगाए हैं तो वहीं संजू सैमसन इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं जिनके बल्ले से 10 मैचों में 26 छक्के निकले हैं। सूर्यकुमार यादव चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने 14 मैचों में 24 छक्के लगाए हैं जबकि अभिषेक शर्मा ने 13 मैचों में 23 छक्के जड़े हैं और वो 5वें स्थान पर हैं।

T20I में 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बैटर

इशान किशन- 13 मैच- 34 छक्के
शिवम दुबे- 14 मैच- 29 छक्के
संजू सैमसन- 10 मैच- 26 छक्के
सूर्यकुमार यादव- 14 मैच- 24 छक्के
अभिषेक शर्मा- 13 मैच- 23 छक्के

Womens T20WC 2026 Points Table: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज मैच के बाद अंकतालिका, भारत का है ऐसा हाल; टॉप-5 बैटर-बॉलर

Womens T20WC 2026 Points Table: इंग्लैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को हरा दिया और महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई। इस मुकाबले के बाद जानिए किस तरह की है अंकतालिका साथ ही भारतीय टीम की कैसी स्थिति है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

अभिषेक-वैभव ओपनर, संजू नंबर 3, इशान को भी मौका; आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इस बात की संभावना है कि वैभव को डेब्यू करने का मौका दिया जा सकता है। वहीं प्रिंस यादव भी डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन सिराज के होने से शायद उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है। इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन कुछ इस तरह की हो सकती है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)