भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में तूफानी पारी खेलते हुए 245.83 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए और इस दौरान 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। अपनी इस पारी के दम पर अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन भी पूरे किए और भारतीय टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में 1500 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अभिषेक ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड
अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान खेली अपनी पारी के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में 1500 रन पूरे किए और वो भारत की तरफ से टी20आई में सबसे कम उम्र में 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए। अभिषेक ने ये कमाल 25 साल 300 दिन की उम्र में किया जबकि विराट कोहली ने ऐसा यानी कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 1500 रन 27 साल 143 दिन की उम्र में पूरे किए थे। कोहली अब दूसरे स्थान पर खिसक गए।
भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 1500 रन पूरे करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने ऐसा 28 साल 230 दिन की उम्र में किया था जबकि रोहित शर्मा ने ये उपलब्धि 30 साल 234 दिन की उम्र में हासिल किया और इस लिस्ट में वो चौथे स्थान पर मौजूद हैं। हार्दिक पंड्या इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने टी20आई में अपने 1500 रन 30 साल 290 दिन की उम्र में पूरे किए थे। अभिषेक की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 49 मैचों में 1546 रन बनाए हैं।
भारत के लिए T20I में सबसे कम उम्र में 1500 रन बनाने वाले टॉप-9 भारतीय
♦︎ 25 साल 300 दिन – अभिषेक शर्मा
♢ 27 साल 143 दिन – विराट कोहली
♢ 28 साल 230 दिन – केएल राहुल
♢ 30 साल 234 दिन – रोहित शर्मा
♢ 30 साल 290 दिन – हार्दिक पांड्या
♢ 31 साल 212 दिन – सुरेश रैना
♢ 32 साल 115 दिन – सूर्यकुमार यादव
♢ 33 साल 340 दिन – शिखर धवन
♢ 37 साल 214 दिन – एमएस धोनी
वैभव को मौका नहीं, प्रिंस यादव इन; दिनेश कार्तिक ने दूसरे टी20 के लिए किया भारत की संभावित प्लेइंग 11 का चयन
इंग्लैंड के खिलाफ 4 जुलाई को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उन्होंने सिर्फ एक बदलाव की बात कही। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
