ICC T20I ranking: भारत-आयरलैंड के बीच होने वाले दो मैचों की टी20 सीरीज के ठीक पहले आईसीसी ने टी20आई बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की। 23 जून को जारी की गई इस रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में 4 भारतीय बैटर मौजूद हैं। इस ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा अपने टॉप पोजिशन को बचाने में कामयाब रहे हैं और वो पहले नंबर पर बने हुए हैं जबकि इशान किशन दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।
अभिषेक शर्मा हैं रैंकिंग में नंबर 1
अभिषेक शर्मा के इस वक्त 875 रेटिंग अंक हैं जबकि इशान किशन के 871 रेटिंग अंक हैं। अभिषेक और इशान के बीच सिर्फ 4 अंक का ही फासला है। इस रैकिंग में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के बैटर साहिबजादा फरहान हैं जिनका 848 रेटिंग अंक हैं। इस रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों में तिलक वर्मा छठे स्थान पर हैं जिनके अभी 742 अंक हैं जबकि सूर्यकुमार यादव 722 रेटिंग अंक के साथ सातवें नंबर पर मौजूद हैं।
वरुण चक्रवर्ती दूसरे नंबर पर
हालिया टी20आई पुरुष रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिचेल मार्श को एक अंक का फायदा हुआ है और वो 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं जबकि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को एक स्थान का नुकसान हुआ और वो 10वें स्थान पर पहुंच गए। गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती दूसरे स्थान पर हैं जबकि जसप्रीत बुमराह 5वें स्थान पर बने हुए हैं। वरुण के अभी 740 जबकि बुमराह के 702 रेटिंग अंक हैं।

134 छक्के, 116 चौके, 670 गेंदों पर 1477 रन, स्ट्राइक रेट 220 के पार; वैभव सूर्यवंशी अब आयरलैंड में धूम मचाने को तैयार
वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर अब तक लाजवाब रहा है जिसमें उन्होंने अब तक 220 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वैभव ने टी20 प्रारूप में अब तक चौकों से ज्यादा छक्के लगाए हैं। वो आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू के लिए तैयार हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
