भारतीय टी20 टीम के ओपनर बैटर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत शानदार तरीके से की। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जी रही है और इसके पहले मैच में ही अभिषेक ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 24 गेंदों पर 59 रन बनाए और इस पारी के दम पर वो इंग्लिश टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए।

अभिषेक टॉप-5 में, श्रेयस हैं शिवम दुबे से आगे

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 59 रन की पारी खेली और उन्होंने एक साथ सुरेश रैना और एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उनसे आगे निकल गए। अभिषेक अब टी20आई में भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए जबकि एमएस धोनी छठे तो वहीं सुरेश रैना 7वें स्थान पर आ गए। अभिषेक ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 7 मैचों में 347 रन बनाए हैं जबकि धोनी ने 14 मैचों में 296 रन तो वहीं रैना ने 13 मैचों में 292 रन बनाए थे।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर विराट कोहली मौजूद हैं जिन्होंने 21 मैचों में 648 रन बनाए थे जबकि दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 16 मैचों में 467 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर अभी हार्दिक पंड्या 21 मैचों में 441 रन बनाकर मौजूद हैं तो वहीं चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20आई में खेले 14 मैचों में 360 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर 9वें स्थान पर हैं जबकि शिवम दुबे 10वें नंबर पर मौजूद हैं। हालांकि इन आंकड़ों में आगे होने वाले मैचों में बड़ा उलटफेर हो सकता है।

इंग्लैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के टॉप-10 बैटर

विराट कोहली- 21 मैच- 648 रन
रोहित शर्मा- 16 मैच- 467 रन
हार्दिक पंड्या- 21 मैच- 441 रन
सूर्यकुमार यादव- 14 मैच- 360 रन
अभिषेक शर्मा- 7 मैच- 347 रन
एमएस धोनी- 14 मैच- 296 रन
सुरेश रैना- 13 मैच- 292 रन
केएल राहुल- 11 मैच- 247 रन
श्रेयस अय्यर- 7 मैच- 217 रन
शिवम दुबे- 5 मैच- 168 रन

वैभव को मौका नहीं, प्रिंस यादव इन; दिनेश कार्तिक ने दूसरे टी20 के लिए किया भारत की संभावित प्लेइंग 11 का चयन

इंग्लैंड के खिलाफ 4 जुलाई को होने वाले दूसरे टी20 मैच के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। उन्होंने सिर्फ एक बदलाव की बात कही। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)