आईपीएल 2026 के 63वें मैच में सीएसके के खिलाफ हैदराबाद के स्टार बैटर ने अपने फॉर्म को जारी रखते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी पारी के दौरान क्रिस गेल और केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। क्लासेन अब आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आ गए जबकि उन्होंने केएल राहुल का भी यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस मैच में क्लासेन ने 26 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली।
केएल राहुल से आगे निकले क्लासेन
क्लासेन ने आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे किए और वो इस लीग में सबसे कम पारियों में रन के इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए। क्लासेन ने 58 पारियों में 2000 रन पूरे किए जबकि केएल राहुल ने ऐसा 60 पारियों में किया था। इस लीग में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बैटर साई सुदर्शन थे जिन्होंने ऐसा कमाल सिर्फ 47 पारियों में किया था।
IPL में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बैटर्स
47 पारी – साई सुदर्शन
48 पारी – क्रिस गेल
52 पारी – शॉन मार्श
57 पारी – ऋतुराज गायकवाड़
58 पारी – हेनरिक क्लासेन
60 पारी – केएल राहुल
क्रिस गेल से आगे निकले क्लासेन
आईपीएल में क्लासेन ने अपने 2000 रन 1214 गेंदों पर पूरे किए और क्रिस गेल से आगे निकल गए। गेल ने ये कमाल 1251 गेंदों पर किया था। क्लासेन इस लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए जबकि गेल अब छठे नंबर पर खिसक गए। इस लीग में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने का कमाल आंद्रे रसेल ने सिर्फ 1120 गेंदों पर किया था जबकि अभिषेक शर्मा ने ऐसा 1192 रन पर किया था और वो लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
1120 गेंद – आंद्रे रसेल
1192 गेंद – अभिषेक शर्मा
1198 गेंद – निकोलस पूरन
1211गेंद – वीरेंद्र सहवाग
1214 गेंद – हेनरिक क्लासेन
1251 गेंद – क्रिस गेल
वैभव ने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, हेड की बराबरी की; IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर
वैभव ने दिल्ली के खिलाफ 46 रन की पारी खेली और वो अब आईपीएल में एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आ गए। उन्होंने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
