न्यूजीलैंड ने भारत को 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में 7 विकेट से हरा दिया, लेकिन भारत ने इस टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लिया। मेजबान टीम ने इस सीरीज के आखिरी दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत लिए और सीरीज का समापन सुखद तरीके से किया। इस टी20 सीरीज में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी ग्लेन फिलिप्स ने किया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे तो वहीं इस सीरीज में कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

ग्लेन फिलिप्स पहले तो अभिषेक दूसरे नंबर पर

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने में ग्लेन फिलिप्स कामयाब रहे और उन्होंने 5 मैचों में 341 रन बनाए जबकि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने 5 मैचों में 197 रन बनाए। हालांकि अभिषेक भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं ओवर ऑल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेरिल मिचेल रहे जिन्होंने 5 मैचों में 176 रन बनाए जबकि श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में 8वें नंबर पर रहे जिन्होंने 5 मैचों में 126 रन बनाए।

6 विकेट लेकर अर्शदीप रहे नंबर 2, सैंटनर टॉप पर

इस टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो मिचेल सैंटनर ने 5 मैचों में 9 विकेट लिए और पहले स्थान पर रहे। अर्शदीप सिंह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लिए जबकि तीसरे नंबर पर 4 मैचों में 6 विकेट लेकर एडम मिलने रहे। अर्शदीप सिंह का इकॉनामी रेट एडम मिलने के मुकाबले ज्यादा अच्छा रहा इसकी वजह से दोनों के 6-6 विकेट होने के बावजूद वो दूसरे स्थान पर रहे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर जैकब डफी रहे जिन्होंने 4 मैचों में 5 विकेट लिए।

भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

बल्लेबाजसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
ग्लेन फिलिप्स2026-2026552341107113.66184185.321302920
अभिषेक शर्मा2026-202655019711339.488223.861001716
डेरिल मिचेल2026-202655117689*44101174.250101012
नमन धीर2026-202655213842*4669200000138
बेवॉन जैकब्स2026-20265521365845.3393146.2301095
फिन एलन2026-20265501344526.883161.44000710
टीम सीफर्ट2026-20265501299325.884153.57010147
श्रेयस अय्यर2026-20265501265025.283151.801086
संजू सैमसन2026-20265501076721.475142.66010125
तिलक वर्मा2026-20265529951*3381122.2201074

भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बॉलर

गेंदसालमैचपारीगेंदओवर्समेडनरनविकेटबेस्ट बॉलिंगऔसतइकॉनामी रेटस्ट्राइक रेट45
मिचेल सैंटनर2026-20265511419014094/2115.557.3612.6610
अर्शदीप सिंह2026-20265512020018962/3331.59.452000
एडम मिलने2026-2026447813013064/1921.66101310
जैकब डफी2026-2026447712.5013554/232710.5115.410
मयंक यादव2026-20262248808843/4822111200
नितीश कुमार रेड्डी2026-20265510217019241/194811.2925.500
अक्षर पटेल2026-2026449015015831/3652.6610.533000
नाथन स्मिथ2026-2026447212012932/284310.752400
मैथ्यू फिशर2026-20262230506332/402112.61000
ब्लेयर मार्शल टिकनर2026-20261124403822/38199.51200

रोहित शर्मा नंबर 1, शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर; 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज में 4 मैचों में 12 छक्के लगाए और वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक खेले 13 वनडे मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं और वो तंजीद हसन से आगे निकल गए जिन्होंने 14 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)