आईपीएल 2026 के 56 मैच पूरे हो चुके हैं और ऑरेंज कैप की रेस लगातार रोचक बनी हुई है। हर दिन अलग खिलाड़ी के सिर ऑरेंज कैप देखने को मिलती है। फिलहाल हेनरिक क्लासेन नंबर 1 पर हैं और साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा पिछड़ चुके हैं। वैभव सूर्यवंशी तो फिलहाल टॉप 5 में भी नहीं हैं। अगर इस सीजन 56 मैचों तक सबसे ज्यादा चौके-छक्के (कुल बाउंड्री) लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो अभिषेक का दबदबा देखने को मिला है।

हालांकि, पिछले कुछ समय तक वैभव सूर्यवंशी का इस मामले में बोलबाला था लेकिन अब हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टॉप पर हैं। जबकि सबसे ज्यादा छक्के इस सीजन लगाने के मामले में अभी भी वैभव सूर्यवंशी ही नंबर 1 बल्लेबाज हैं। यानी सिक्सर किंग की बात करें तो वैभव की बादशाहत जारी है लेकिन कुल चौके-छक्कों के साथ सबसे ज्यादा बाउंड्री के मामले में अभिषेक का जलवा है।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा बाउंड्री (4s+6s) लगाने वाले बल्लेबाज (56 मैचों तक)

खिलाड़ीकुल बाउंड्रीचौके (4s)छक्के (6s)पारीरन
अभिषेक शर्मा80433712481
वैभव सूर्यवंशी78384011440
केएल राहुल74502412477
साई सुदर्शन71492212501
संजू सैमसन68452311430
इशान किशन65422312420
शुभमन गिल65452011467

ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस लगातार दिलचस्प

आईपीएल 2026 में पर्पल कैप और ऑरेंज कैप दोनों की रेस लगातार दिलचस्प हो रही है। 56वें मैच में ही पहले कैप साई सुदर्शन के पास आई। फिर दूसरी पारी के बाद हेनरिक क्लासेन ने ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया। क्लासेन के 12 पारियों में 508 रन हैं और सुदर्शन ने इतने ही मैच और पारियों में 501 रन बनाए हैं। उसके बाद पर्पल कैप की रेस में भुवनेश्वर कुमार नंबर 1 हैं 21 विकेट के साथ, लेकिन कगिसो रबाडा ने भी इस मैच में 21 विकेट पूरे कर लिए। यानी लड़ाई टक्कर की है।

सनराइजर्स हैदराबाद की IPL इतिहास में सबसे बड़ी हार, गुजरात ने किया कमाल; मैच में बने 7 बड़े रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को करारी शिकस्त दी। इस मैच में हैदराबाद की टीम 86 रन पर ही ढेर हो गई। इस मैच में 7 बड़े रिकॉर्ड बने:-