अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का बोलबाला साल 2026 में लगातार देखने को मिला है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती दौर में उनका बल्ला नहीं चला था, लेकिन उसके बाद उन्होंने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सभी पीछे हो गए। वह साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल ही नहीं ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज हैं।

अभिषेक शर्मा भारत के लिए सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं। फिर भी वह ओवरऑल टी20+वनडे+टेस्ट में कुल मिलाकर भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। वहीं इशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे भी इस लिस्ट के टॉप 5 में हैं। इनमें इशान किशन ही ऐसे हैं जो टी20 के अलावा वनडे में भी भारत के लिए खेले हैं।

वैभव सूर्यवंशी 10 मैच खेलकर ही बने लिस्ट का हिस्सा

भारत के टी20 कप्तान और वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर इस लिस्ट में छठे और वनडे टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा सातवें स्थान पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम से बाहर हुए पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में 8वें स्थान पर हैं। वहीं खास बात यह है कि सिर्फ 10 इंटरनेशनल मैच भारत के लिए (टी20) खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी भी इस लिस्ट में 9वें स्थान पर मौजूद हैं।

हार्दिक पंड्या लंबे समय से टीम से बाहर जरूर हैं लेकिन इस लिस्ट में 10वें स्थान पर हैं। भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट के टॉप 10 में जगह नहीं बना पाए हैं। गिल ने इस साल अब तक 19 और विराट कोहली ने 17 छक्के लगाए हैं।

साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट (टी20+वनडे+टेस्ट) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 भारतीय

खिलाड़ीमैचपारीरन100s50s6s4sऔसतस्ट्राइक रेट
अभिषेक शर्मा37371125288510631.25206.42
इशान किशन40391333276314037.02167.25
संजू सैमसन282880208507929.70176.26
शिवम दुबे342653902373328.36163.33
तिलक वर्मा333271605335537.68153.31
श्रेयस अय्यर333386313276530.82124.17
रोहित शर्मा121260422266750.33104.67
सूर्यकुमार यादव141448404244644.00161.33
वैभव सूर्यवंशी101029502222629.50185.53
हार्दिक पंड्या141228602201726.00165.31

(आंकड़ों का सोर्स क्रिकइंफो है)

वैभव सूर्यवंशी होंगे बाहर, अभिषेक-संजू करेंगे ओपनिंग, इशान किशन की वापसी से बदलेगी भारत की प्लेइंग 11; रविचंद्रन अश्विन का बयान

भारतीय प्लेइंग 11 में चौथे टी20 में कई बदलाव दिख सकते हैं। इसी बीच अगर इशान किशन की वापसी हुई तो रविचंद्र अश्विन का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी बाहर होंगे, वहीं संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर