भारतीय टी20 टीम के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के बाद से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भी आतिशी शुरुआत की थी और 10 गेंद पर 21 रन बनाए थे। उन्होंने इस पारी में पहली गेंद पर छक्का लगाते हुए अपना स्कोर आगे बढ़ाया था। अपने करियर में अभिषेक ने छठी बार ऐसा किया।

टी20 इंटरनेशनल में किसी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी के नाम था। उन्होंने 6 बार ऐसा किया था। अभिषेक शर्मा ने भी अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में पहली गेंद पर छक्का लगाते हुए शिनवारी के रिकॉर्ड की बराबरी की।

इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। वहीं आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो क्रमश: चौथे व पांचवें स्थान पर हैं। दोनों अपने करियर में 4-4 बार टी20 इंटरनेशनल मैच की पारी में पहली गेंद पर छक्का लगाया था।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

क्रमबल्लेबाजपहली गेंद पर छक्का लगाने की संख्या
1शफीकुल्लाह शिनवारी6
2अभिषेक शर्मा6
3सूर्यकुमार यादव5
4पॉल स्टर्लिंग4
5कॉलिन मुनरो4

अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा है। अभिषेक ने अपने करियर में अब तक 13 छक्के टी20 इंटरनेशनल के पहले ओवर में लगाए हैं।

रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल के पहले ओवर में 12 छक्के लगाए थे। अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा के मुकाबले गेंदें भी कम खेली हैं। रोहित ने 401 गेंद खेलते हुए 12 छक्के लगाए थे। जबकि अभिषेक ने 168 गेंद खेलते हुए 13 छक्के लगाए थे।

इशान किशन की बराबरी, सूर्यकुमार यादव से आगे निकले श्रेयस अय्यर; ये हैं T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 भारतीय

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 42 गेंद पर शतक जड़ा। यह उनका इस फॉर्मेट में पहला इंटरनेशनल शतक था। अब वह सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव से आगे निकल गए और इशान किशन की बराबरी की। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर