टी20 इंटरनेशनल में भारत के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं। शायद ही ऐसी कोई रिकॉर्ड लिस्ट इस प्रारूप में होगी जिसमें अभिषेक का नाम नहीं होगा। ऐसी ही लिस्ट है भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की। अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में नंबर 1 पर काबिज हैं। उन्होंने 2025 में वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन की तूफानी पारी खेली थी।

वहीं भारत की टी20 टीम से बाहर और मौजूदा वनडे व टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। ऋतुराज गायकवाड़ का नाम भी इस लिस्ट में मौजूद है और वह तीसरे स्थान पर हैं। दिग्गज रोहित शर्मा और विराट इस लिस्ट के टॉप 3 में नहीं हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा किस स्थान पर?

रोहित का नाम टॉप 10 की लिस्ट में तीन बार मौजूद है लेकिन वह 5वें, 7वें और 10वें पायदान पर हैं। रोहित की 121 नाबाद, 118 और 111 नाबाद की पारियां टॉप 10 में शामिल हैं। विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में अपना एकमात्र शतक अफगानिस्तान के खिलाफ 2022 एशिया कप में लगाया था। उन्होंने नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में अब तक यह चौथी सबसे बड़ी पारी है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज

खिलाड़ीरनमिनटगेंदेंचौकेछक्केस्ट्राइक रेटविपक्षी टीममैदानमैच तिथि
अभिषेक शर्मा1359354713250.00बनाम इंग्लैंडवानखेड़े2 फरवरी 2025
शुभमन गिल126*9963127200.00बनाम न्यूजीलैंडअहमदाबाद1 फरवरी 2023
ऋतुराज गायकवाड़123*9757137215.78बनाम ऑस्ट्रेलियागुवाहाटी28 नवंबर 2023
विराट कोहली122*9061126200.00बनाम अफगानिस्तानदुबई8 सितंबर 2022
रोहित शर्मा121*10369118175.36बनाम अफगानिस्तानबेंगलुरु17 जनवरी 2024
तिलक वर्मा120*6947910255.31बनाम दक्षिण अफ्रीकाजोहान्सबर्ग15 नवंबर 2024
रोहित शर्मा11861431210274.41बनाम श्रीलंकाइंदौर22 दिसंबर 2017
सूर्यकुमार यादव1178855146212.72बनाम इंग्लैंडनॉटिंघम10 जुलाई 2022
सूर्यकुमार यादव112*675179219.60बनाम श्रीलंकाराजकोट7 जनवरी 2023
रोहित शर्मा111*956187181.96बनाम वेस्टइंडीजलखनऊ6 नवंबर 2018

बाबर आजम नंबर 1, रोहित-विराट टॉप 3 से बाहर, लिस्ट में सिर्फ 2 भारतीय; T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज

टी20 इंटरनेशनल में अगर सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो पाकिस्तान के पूर्व टी20 कप्तान बाबर आजम लिस्ट में नंबर 1 पर हैं। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप 3 में भी नहीं हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर