आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में इशान किशन नंबर 1 पर बरकरार हैं। मगर 916 रेटिंग अंक के साथ भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने खास उपलब्धि हासिल की है। वह आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा नंबर एक पर काबिज हैं।

अभिषेक शर्मा वर्तमान टी20 रैंकिंग में नंबर 3 पर गिर गए हैं। मगर उनके नाम अभी भी टी20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में नंबर 2 पर इंग्लैंड के डेविड मलान हैं। जबकि तीसरे नंबर पर इशान किशन काबिज हैं। खास बात यह है कि टॉप 5 में चार भारतीय खिलाड़ी मौजूद हैं। एकमात्र नॉन इंडियन डेविड मलान इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

ICC टी20 रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग अंक हासिल करने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  • अभिषेक शर्मा: 931 अंक
  • डेविड मलान: 919 अंक
  • इशान किशन: 916 अंक
  • सूर्यकुमार यादव: 912 अंक
  • विराट कोहली: 909 अंक
  • एरोन फिंच: 904 अंक
  • बाबर आजम: 900 अंक
  • डेविड वॉर्नर: 894 अंक
  • केविन पीटरसन: 886 अंक
  • ट्रेविस हेड: 885 अंक

अभिषेक शर्मा तकरीबन 11 महीने तक टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर 1 पर रहे थे। वह पिछले साल जुलाई में नंबर 1 बने थे और इस महीने की शुरुआत में ही वह नंबर 1 से हटे और इशान किशन नंबर 1 बने। उन्होंने इस दौरान ऐतिहासिक 931 रेटिंग अंक हासिल किए थे। उन्होंने डेविड मलान का रिकॉर्ड तोड़ा था। इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी डेविड मलान 2020 में नंबर 1 पर थे और 919 अंक हासिल किए थे।

मौजूदा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में किसके कितने अंक?

रैंकखिलाड़ीदेशरेटिंग अंक
1इशान किशनभारत910
2साहिबजादा फरहानपाकिस्तान848
3अभिषेक शर्माभारत819
4फिल साल्टइंग्लैंड799
5पथुम निसंकाश्रीलंका751
6तिलक वर्माभारत750
7जोस बटलरइंग्लैंड748
8हैरी ब्रूकइंग्लैंड734
9मिचेल मार्शऑस्ट्रेलिया706
10डेवाल्ड ब्रेविससाउथ अफ्रीका702

शुभमन गिल नंबर 1, डेरिल मिचेल को पछाड़ा; वनडे बल्लेबाजों की रैकिंग में रोहित-कोहली अपने स्थान पर मौजूद

भारतीय कप्तान शुभमन गिल आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गए। गिल ने न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल को पीछे छोड़कर टॉप पोजिशन पर कब्जा किया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर