भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे मैच में शानदार शुरुआत की, लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए। अभिषेक ने मैदान पर आते ही बड़े शॉट्स लगाए और रोस्टन चेज की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में गुडाकेश मोती के हाथों कैच आउट हो गए। अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान एक छक्का पारी के पहले ही ओवर में लगाया और उन्होंने पॉल स्टारलिंग और इविन लुईस का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अभिषेक शर्मा बने नंबर 1
अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में रांची में पहली पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगाया और वो अब टी20आई में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले (फुल मेंबर टीम के बल्लेबाज) बैटर बने। अभिषेक शर्मा ने पॉल स्टारलिंग और इविन लुईस का रिकॉर्ड एक साथ तोड़ दिया जो टी20आई में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज थे। अभिषेक ने दूसरे मैच में 12 गेंदों पर एक छक्का और 2 चौकों की मदद से 20 रन की पारी खेली।
अभिषेक ने अब तक टी20आई के पहले ओवर में कुल 14 छक्के लगा चुके हैं जबकि इन दोनों ने 13-13 छक्के लगाए हैं। पॉल स्टारलिंग और इविन लुईस अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं। टी20आई में फुल मेंबर्स टीम के सदस्य के रूप में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा और मार्टिन गप्टिल एक साथ मौजूद हैं और इन दोनों ने पहले ओवर में अपने टी20आई क्रिकेट करियर में कुल 12-12 छक्के लगाए थे।
T20I में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज (फुल मेंबर्स टीम)
14 छक्के- अभिषेक शर्मा
13 छक्के- पॉल स्टर्लिंग
13 छक्के- एविन लुईस
12 छक्के- रोहित शर्मा
12 छक्के- मार्टिन गप्टिल
आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक, अर्णव बग्गा की सेंचुरी; दिल्ली ने 341 रन बनाकर गुजरात को 3 विकेट से हराया; वेद की 163 रन की पारी बेकार
दिल्ली अंडर 19 टीम के कप्तान आर्यवीर सहवाग ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतक लगाया जबकि अर्णव बग्गा ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, रोहित शर्मा नंबर 1; T20I में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले शीर्ष पांच भारतीय कप्तान
श्रेयस अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली और वो बतौर भारतीय कप्तान टी20आई में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
