भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला यानी 5वां मैच रविवार यानी 1 नंवबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में भारत फिलहाल 3-1 से आगे है, लेकिन टीम इंडिया आखिरी मैच को जीतकर सीरीज का सुखद समापन जरूरत करना चाहेगा। वैसे ये डेड रबर मुकाबला है और इसके नजीते का भारत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि श्रेयस की टीम ने पहले ही सीरीज जीत ली है।

कीवी टीम ने चौथे मैच में भारतीय गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी और मैच को 87 रन से जीत लिया था ऐसे में भारत की नजर वापसी पर भी होगी, लेकिन ये एक ऐसा मुकाबला है जिसमें टीम इंडिया अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है। चौथे मैच में वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप कर दिया गया था क्योंकि इशान किशन की वापसी हुई थी, लेकिन 5वें मैच में उन्हें मौका दिया जा सकता है। 5वें मैच में अभिषेक शर्मा को आराम देना सही रहेगा क्योंकि वो लगातार खेल रहे हैं और ऐसा होता है तो संजू और वैभव पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

अभिषेक शर्मा व नितीश कुमार रेड्डी को मिल सकता है आराम

5वें मैच में भारतीय टीम एक बदलाव और कर सकती है जिसमें शिवम दुबे को नितीश कुमार रेड्डी की जगह मौका दिया जा सकता है। शिवम भी शानदार बैटर हैं और वो तेज गेंदबाजी भी कर लेते हैंं यानी नितीश की जगह उन्हें आजमाने का विकल्प बुरा नहीं होगा। वैसे भी नितीश रेड्डी ने पिछले 4 मैचों में ज्यादा गेंदबाजी नहीं की है और जब भी उन्होंने गेंदबाजी की है ज्यादा प्रभावी नहीं रहे हैं। शिवम ने बतौर फिनिशर अब तक टीम के लिए अच्छा किया है और उन्हें आखिरी मैच में मौका देना सही होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा जहां स्पिनर के लिए कुछ खास नहीं है ऐसे में भारतीय गेंदबाजी में बदलाव देखने को शायद ही मिले। यानी भुवनेश्वर को आखिरी मैच में मौका मिलने की संभावना कम है और टीम तीन तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव के साथ मैदान पर उतर सकती है जबकि अक्षर पटेल एकमात्र स्पिनर टीम में हो सकते हैं। इनके अलावा शिवम दुबे और नमन धीर अगर टीम को पांचवां और छठा गेंदबाजी विकल्प दे सकते हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नमन धीर, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ ग्लेन फिलिप्स बने नंबर 1, तिलक ने की वैभव की बराबरी; भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-10 सिक्स हिटर

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। वहीं तिलक वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी में 3 छक्के लगाए और वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)