अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेली और 74 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने पंजाब के विरुद्ध पावरप्ले के दौरान कुल 65 रन बनाए और इशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईपीएल में अगर पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें अभिषेक अब दूसरे नंबर पर आ गए जबकि वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

अभिषेक ने तोड़ा इशान का रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 17वें मैच में अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ पावरप्ले के दौरान 65 रन बनाए और वो भारत की तरफ से आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी व कप्तान इशान किशन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने साल 2021 में पावरप्ले के दौरान हैदराबाद के खिलाफ 63 रन की पारी खेली थी। वहीं वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में 57 रन के साथ छठे नंबर पर हैं।

आईपीएल पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय बैटर्स

87 रन – सुरेश रैना बनाम पीबीकेएस, 2014
65 रन – अभिषेक शर्मा बनाम पीबीकेएस, 2026
63 रन – ईशान बनाम हैदराबाद, 2021
62 रन – यशस्वी जायसवाल बनाम केकेआर, 2023
58 रन – नितिश राणा बनाम सीएसके, 2025
57 रन – वैभव सूर्यवंशी बनाम आरसीबी,2026

अभिषेक ने तोड़ा पूरन-पोलार्ड का रिकॉर्ड

अभिषेक ने पंजाब के खिलाफ 74 रन की पारी 264.29 की स्ट्राइक रेट से खेली और इस लीग में उन्होंने 5वीं बार 50 प्लस की पारी 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली। इस लीग में अभिषेक अब 250 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 50 प्लस की पारी सबसे ज्यादा बार खेलने वाले बैटर बने। अभिषेक से पहले निकोलस पूरन और किरोन पोलार्ड ने ऐसा 4-4 बार किया था। अभिषेक अब दोनों से आगे निकल गए।

250+ की स्ट्राइक के साथ आईपीएल में सर्वाधिक 50+ स्कोर

5 – अभिषेक शर्मा
4- निकोलस पूरन
4 – कीरोन पोलार्ड
3 – ट्रैविस हेड
3 – जेक फ्रैजर-मैकगर्क
3- वैभव सूर्यवंशी

IPL के पहले 16 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर; वैभव बने नंबर 1, रजत-यशस्वी इस नंबर पर

आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले यानी राजस्थान और आरसीबी मैच के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट में वैभव पहले नंबर पर आ गए जबकि रजत पाटीदार ने भी टॉप-5 में एंट्री मार ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)