इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों पर 43 रन की शानदार पारी खेली और इस दौरान एक छक्का और 8 चौके भी जड़े। अभिषेक का स्ट्राइक रेट इस मैच में 179.17 का रहा, लेकिन इस मैच में भारत को जीत नहीं मिली। अभिषेक इस मैच में बेशक अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन टी20आई की 50 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में उन्होंने टॉप-10 में एंट्री जरूर कर ली। इस लिस्ट में बाबर आजम भी हैं जो विराट कोहली से आगे हैं।

अभिषेक शर्मा की शीर्ष 10 में हुई एंट्री

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 43 रन बनाए और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके रनों की संख्या 1589 हो गई। अभिषेक अब टी20आई में 50 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में दसवें नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रिया के ओपनर करणवीर सिंह हैं जिन्होंने टी20आई में 50 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन यानी कुल 2115 रन बनाए हैं। बाबर आजम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने कुल 1916 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व टी20आई प्लेयर विराट कोहली हैं जिन्होंने 50 मैचों में कुल 1830 रन बनाए थे जबकि मुहम्मद वसीम 1818 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव इस सूची में छठे स्थान पर हैं जिन्होंने 50 टी20आई मैचों में 1697 रन बनाए थे जबकि एरोन फिंच इस लिस्ट में 8वें नंबर पर 1663 रन के साथ मौजूद हैं। इस सूची में नौवें स्थान पर ब्रैंडन मैकुलम हैं जिन्होंने 50 मैचों में 1598 रन बनाए थे।

50 T20I मैचों के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर्स

2115 रन – करणबीर सिंह (171.95 स्ट्राइक रेट)
1916 रन – बाबर आजम (132.05 स्ट्राइक रेट)
1830 रन – विराट कोहली (136.16 स्ट्राइक रेट)
1818 रन – मुहम्मद वसीम (151.88 स्ट्राइक रेट)
1771 रन – कडोवाकी-फ्लेमिंग (141.45 स्ट्राइक रेट)
1697 रन – सूर्यकुमार यादव (173.69 स्ट्राइक रेट)
1669 रन – डेविड मालन (138.97 स्ट्राइक रेट)
1663 रन – एरोन फिंच (156.30 स्ट्राइक रेट)
1598 रन – ब्रेंडन मैकुलम (135.88 स्ट्राइक रेट)
1589 रन – अभिषेक शर्मा (192.84 स्ट्राइक रेट)

साई सुदर्शन नंबर 1, शीर्ष 10 में 5 भारतीय; इंडिया ए-श्रीलंका ए टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए के ओपनर बैटर ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए और 2 मैचों में 2 शतक भी जड़े। साई का बेस्ट स्कोर इस टेस्ट सीरीज में 168 रन रहा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)