अभिषेक शर्मा का बल्ला आईपीएल 2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ जमकर चला, लेकिन वो अपने शतक से चूक गए। अभिषेक ने इस पारी के दौरान अपना अर्धशतक 18 गेंदों पर छक्के के साथ पूरा किया था और वो इस लीग में 20 से कम गेंदों पर सबसे ज्यादा बार अर्धशतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर हैं।

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा निकोलस पूरन का रिकॉर्ड

अभिषेक के बल्ले से पंजाब के खिलाफ 28 गेंदों पर 74 रन निकले और इस दौरान उन्होंने 8 छक्के व 5 चौके भी लगाए। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 254.29 का रहा। अभिषेक ने इस मैच में अपना अर्धशतक 18 गेंदों पर पूरा किया और वो आईपीएल में 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने का कमाल 5वीं बार किया। इससे पहले इस लीग में 20 से कम गेंदों पर ऐसा कमाल 4 बार निकोलस पूरन कर चुके हैं और अब वो अभिषेक से नीचे यानी दूसरे नंबर पर आ गए। वैभव ने ऐसा इस लीग में अब तक 3 बार किया है और वो लिस्ट में तीसरे नंबर पर जैक फ्रेजर मैकगर्क के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बैटर्स

5 – अभिषेक शर्मा
4- निकोलस पूरन
3 – जेक फ्रेजर-मैकगर्क
3 – वैभव सूर्यवंशी
2 – सुनील नरेन
2- केएल राहुल
2 – कीरोन पोलार्ड
2- इशान किशन
2- यशस्वी जयसवाल
2 – ट्रेविस हेड

अभिषेक-हेड के बीच हुई 120 रन की साझेदारी

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए इस मुकाबले में हैदराबाद के लिए 49 गेंदों पर ही 120 रन की साझेदारी कर दी। हेड हालांकि इस मैच में 23 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हो गए। इन दोनों की धाकड़ बल्लेबाजी के दम पर हैदराबाद ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 105 रन बनाए।

अभिषेक ने की जयसूर्या, बटलर, बेयरस्टो की बराबरी

अभिषेक ने इस मैच में 1 से 6 ओवर के बीच कुल 7 छक्के लगाए और उन्होंने सनत जयसूर्या, जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की बराबरी भी कर ली। इन तीनों बल्लेबाजों ने इससे पहले आईपीएल की एक पारी में एक से छह ओवर के बीच 7-7 छक्के लगाए थे। अभिषेक अब इन सभी खिलाड़ियों की बराबरी पर आ गए।

IPL की एक पारी में 1-6 ओवरों के बीच सबसे ज्यादा छक्के

7 – सनथ जयसूर्या (MI) बनाम CSK, मुंबई, 2008
7 – जोस बटलर (RR) बनाम DC, दिल्ली, 2018
7 – जॉनी बेयरस्टो (PBKS) बनाम RCB, ब्रेबॉर्न, 2022
7 – अभिषेक शर्मा (SRH) बनाम PBKS, मुल्लापुर, 2026

IPL के पहले 16 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर; वैभव बने नंबर 1, रजत-यशस्वी इस नंबर पर

आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले यानी राजस्थान और आरसीबी मैच के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स की लिस्ट में वैभव पहले नंबर पर आ गए जबकि रजत पाटीदार ने भी टॉप-5 में एंट्री मार ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)