सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धमाकेदार शुरुआत करते हुए अपना अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों पर पूरा किया। इसके साथ ही अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी समेत 5 बल्लेबाजों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यही नहीं ये अभिषेक के आईपीएल क्रिकेट करियर का सबसे तेज अर्धशतक भी रहा साथ ही साथ वो हैदराबाद की तरफ से इस लीग में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में अपने ही रिकॉर्ड को ध्वस्त किया।
अभिषेक ने की वैभव समेत 5 बल्लेबाजों की बराबरी
अभिषेक ने सीएसके के खिलाफ 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और इस दौरान 5 छक्के और 4 चौके भी लगाए। उन्होंने अपना अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया और इस मैच में 22 गेंदों पर 4 छक्के और 6 चौकों की मदद से 59 रन की पारी खेली। अब अभिषेक आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में यूसुफ पठान, सुनील नरेन, निकोलस पूरना, जैक फ्रेजर मैकगर्क और वैभव सूर्यवंशी की बराबरी करते हुए इनके साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर पहले नंबर पर हैं।
आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
13 गेंद- यशस्वी जायसवाल
14 गेंद- केएल राहुल
14 गेंद- पैट कमिंस
14 गेंद- रोमारियो शेफर्ड
15 गेंद- युसूफ पठान
15 गेंद- सुनील नरेन
15 गेंद- निकोलस पूरन
15 गेंद- जैक-फ्रेजर-मैकगर्क
15 गेंद- वैभव सूर्यवंशी
15 गेंद- अभिषेक शर्मा
अभिषेक ने अपना रिकॉर्ड सुधारा
अभिषेक ने 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो आईपीएल में हैदराबाद के लिए सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। हालांकि इस मैच में उन्होंने अपने रिकॉर्ड को सुधार लिया। इससे पहले उन्होंने साल 2024 में हैदराबाद के लिए मुंभई के खिलाफ 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।
SRH के लिए सबसे तेज IPL अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)
15 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम CSK, हैदराबाद, 2026
16 गेंद – अभिषेक शर्मा बनाम MI, हैदराबाद, 2024
16 गेंद – ट्रैविस हेड बनाम DC, दिल्ली, 2024
16 गेंद – ट्रैविस हेड बनाम LSG, हैदराबाद, 2024
रोहित से आगे गिल, विराट कोहली नंबर 2; IPL में सबसे ज्यादा 75+ की पारी खेलने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 75 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब शुभमन गिल, रोहित शर्मा से आगे निकल चुके हैं। हालांकि इस लिस्ट में विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं जबकि पहले नंबर पर यह विदेशी बैटर है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
