अभिषेक शर्मा ऐसे ही टी20 प्रारूप में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज नहीं हैं। वो अपनी बैटिंग के दम पर इस पोजीशन पर हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में अब तक उनका बल्ला उस तरह से नहीं चला है जिसके लिए वो जाने जाते हैं। खैर जो होना था हो चुका, लेकिन अब सवाल देश की साख का है, फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनने का है और इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा। आप अपनी शक्तियों को याद करें और अंग्रेजों के छक्को छुड़ा दो जिनके खिलाफ आपका रिकॉर्ड गजब का है।
अभिषेक का इंग्लैंड के खिलाफ है तगड़ा रिकॉर्ड
भारत के स्टार ओपनर बैटर अभिषेक शर्मा ने अब तक निराश किया है और इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा हो ये जरूरी नहीं है, लेकिन उन्हें उनकी शक्तियों को भी याद दिलाना जरूरी है। वो क्या कुछ कर सकते हैं ये पूरी दुनिया जानती है और क्रिकेट खेलने वाली दुनिया की हर टीम में उनका खौफ है। अब अभिषेक को अपना वही रौद्र रूप दिखाना होगा क्योंकि अब मामला अभी नहीं तो कभी नहीं वाला है।
अभिषेक के बल्ले से रन नहीं आ रहे और वो दवाब में हैं इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन दवाब में तो संजू भी थे, लेकिन वो इससे बाहर निकले और कोलकाता में क्या कुछ किया वो सबने देखा। अभिषेक को भी उनसे सीखना चाहिए और उसी अंदाज में खेलने की कोशिश भी करनी चाहिए। अभिषेक का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है और उन्होंने इस टीम के विरुद्ध अब तक खेले मैचों में खूब रन बनाए हैं।
अभिषेक ने 5 मैचों में बनाए हैं 279 रन
अभिषेक ने इंग्लिश टीम के खिलाफ अब तक 5 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उनसे बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। उन्होंने इन मैचों में 127 गेंदों का सामना करते हुए 279 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट इस टीम के खिलाफ 219.68 का है। इस टीम के विरुद्ध अभिषेक का औसत भी गजब का है जो 55.80 है। इंग्लैंड के विरुद्ध अभिषेक का बेस्ट स्कोर 135 रन है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने इन मैचों में 24 चौके और 22 छक्के भी लगाए हैं।
ये खबरें भी पढ़ें
‘उसे पता ही नहीं है कहां गेंदबाजी करनी है’, दामाद शाहीन अफरीदी पर भड़क गए शाहिद अफरीदी
