आईपीएल 2026 के छठे मैच में हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन वो अर्धशतक की करीब आकर उससे चूक गए। अभिषेक ने केकेआर के खिलाफ काफी सधे अंदाज में बैटिंग की और अपनी पारी के दौरान बेसब्र तो नजर नहीं आए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए और छक्कों का खास शतक भी पूरा किया।
अभिषेक ने हैदराबाद के लिए लगाए 100 छक्के
अभिषेक शर्मा ने केकेआर के खिलाफ 21 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली और इस दौरान 4 छक्के और 4 चौके भी लगाए। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 228.57 का रहा। अभिषेक ने इन 4 छक्कों की मदद से हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए अपने छक्कों का शतक भी पूरा किया। अभिषेक ने अब तक इस टीम के लिए 101 छक्के लगाए हैं।
अभिषेक से पहले हैदराबाद के लिए 100 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर डेविड वॉर्नर थे। वॉर्नर ने इस टीम के लिए कुल 143 छक्के लगाए थे। अब अभिषेक भी वॉर्नर की खास लिस्ट में शामिल हो गए और वो आईपीएल में हैदराबाद के लिए 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बैटर भी बने।
IPL में हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
-डेविड वॉर्नर- 143 छक्के
-अभिषेक शर्मा- 101 छक्के
-हेनरिक क्लासेन- 89 छक्के
-केन विलियमसन- 64 छक्के
-ट्रेविस हेड- 50 छक्के
अभिषेक शर्मा के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक इस लीग में खेले 79 मैचों में कुल 106 छक्के लगाए हैं। इन मैचों में उन्होंने 1871 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक का बेस्ट स्कोर आईपीएल में अब तक का 141 रन रहा है। उनका स्ट्राइक रेट 163.69 का रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें
‘मैं कपिल देव-धोनी से माफी मांगना चाहूंगा’; युवराज सिंह ने कहा- मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है
