अभिषेक शर्मा को लेकर बुधवार को खबर सामने आई थी कि वह अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। नामीबिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले टीम इंडिया के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने उनको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपडेट दिया है। तिलक ने बताया कि अभिषेक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं उनके नामीबिया के खिलाफ खेलने पर फैसला भी मैच के दिन ही लिया जाएगा।

तिलक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,”अभिषेक (शर्मा) को आज (बुधवार को) डिस्चार्ज कर दिया गया है। हम फैसला इस आधार पर लेंगे कि वह कल (मैच के दिन) कैसा महसूस करेंगे। उसी हिसाब से मैच में उनके खेलने पर निर्णय लिया जाएगा।”

अभिषेक शर्मा को क्या हुआ?

टीम इंडिया के सहायक कोच और बुधवार सुबह आई जानकारी के हिसाब अभिषेक शर्मा के पेट में इनफेक्शन की वजह से अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। वहीं यह भी खबर सोमवार को आई थी कि अभिषेक दिल्ली में कोच गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी से भी जल्दी निकल लिए थे। उनके दूसरे मैच में नामीबिया के खिलाफ खेलने पर भी रिपोर्ट में संशय जताया गया है।

टीम इंडिया नहीं उठाना चाहेगी कोई जोखिम

अगर टीम इंडिया के मैनेजमेंट की बात करें तो वह अभिषेक शर्मा को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहेगा। क्योंकि भारत का अगला मैच पाकिस्तान से है। अभिषेक की जरूरत टीम को उस मैच में ज्यादा होगी। इसलिए एहतियातन उन्हें नामीबिया के खिलाफ आराम देकर 15 फरवरी के लिए उन्हें पूरी तरह तैयार रहने का मौका दिया जा सकता है।

संजू सैमसन की खुलेगी किस्मत

अभिषेक शर्मा अगर नहीं खेले तो निश्चित ही संजू सैमसन की किस्मत खुल जाएगी। संजू को इशान के साथ ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। संजू का परफॉर्मेंस वर्ल्ड कप से पहले खराब रहा था, इसी कारण उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर इशान को अभिषेक के साथ ओपनिंग करवाई गई थी। अब अभिषेक की बीमारी के चलते संजू की लॉटरी लग सकती है और वह वर्ल्ड कप में पहली बार टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पूरे सीजन वह बेंच पर ही बैठे रहे थे।

नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं

संजू-इशान ओपनर, अभिषेक आउट; नामीबिया के खिलाफ भारतीय प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बदलाव
अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड 20 दिन में ही हुआ ध्वस्त, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने रच दिया इतिहास
262 गेंदों का रोमांच, आखिरी गेंद तक लड़े अफगान; डबल सुपर ओवर में जीता साउथ अफ्रीका