भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने कीवी टीम के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 113 रन की पारी खेली और विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभिषेक शर्मा अब एक महीने में सबसे ज्यादा टी20आई रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। कोहली ने जो कमाल साल 2016 में किया था उसे अब यानी साल 2026 में अभिषेक ने किया और उनसे आगे निकल गए।
कोहली से आगे निकले अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में 113 रन की पारी खेली और वो अब भारत की तरफ से टी20आई में एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। अभिषेक अक्टूबर 2026 में अब तक 382 रन बना चुके हैं और कोहली से आगे निकल चुके हैं। कोहली ने मार्च 2016 में कुल 370 रन बनाए थे, लेकिन अब उनका रिकॉर्ड टूट चुका है। कोहली अब भारत की तरफ से टी20आई में एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।
इस लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2021 नवंबर में कुल 319 रन बनाए थे तो वहीं अभिषेक इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भी हैं जिन्होंने सितंबर 2025 में 314रन बनाए थे। श्रेयस अय्यर इस सूची में 5वें नंबर पर हैं जिन्होंने जुलाई 2026 में 298 रन बनाए थे तो वहीं तिलक वर्मा लिस्ट में छठे स्थान पर हैं जिन्होंने नवंबर 2024 में 280 रन बनाए थे। इशान किशन लिस्ट में 10वें नंबर पर हैं जिन्होंने जुलाई 2026 में 267 रन बनाए थे।
एक महीने में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप-11 भारतीय
382 रन- अभिषेक शर्मा (अक्टूबर 2026)
370 रन- विराट कोहली (मार्च 2016)
319 रन- रोहित शर्मा (नवंबर 2021)
314 रन- अभिषेक शर्मा (सितंबर 2025)
298 रन- श्रेयस अय्यर (जुलाई 2026)
280 रन- तिलक वर्मा (नवंबर 2024)
278 रन- केएल राहुल (जनवरी 2020)
276 रन- संजू सैमसन (अक्टूबर 2026)
275 रन- संजू सैमसन (मार्च 2026)
267 रन- इशान किशन (जुलाई 2026)
264 रन- श्रेयस अय्यर (अक्टूबर 2026)
शुभमन गिल को पीछे छोड़ अभिषेक बने नंबर 2, इशान टॉप पर; 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
