वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में हैदराबाद में टीम इंडिया के स्टार बैटर अभिषेक शर्मा ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए। इस मैच में अभिषेक का प्रदर्शन औसत ही रहा और उन्होंने 29 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने एक छक्का लगाया और उन्होंने सूर्यकुमार यादव का 4 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए जहां इससे पहले सूर्यकुमार यादव मौजूद थे। वहीं इस लिस्ट में इशान किशन पाकिस्तान टी20 टीम के कप्तान व ओपनर बल्लेबाज साहिबजादा फरहान से आगे हैं।
अभिषेक ने तोड़ा सूर्यकुमार का 4 साल पुराना रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा अब टी20आई में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। साल 2026 में उन्होंने अब तक कुल 69 छक्के 33 मैचों में लगाए हैं और उन्होंने सूर्यकुमार यादव के 4 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में टी20आई में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था और उन्होंने उस साल कुल 68 छक्के लगाए थे, लेकिन अब वो दूसरे नंबपर पर आ गए।
टी20आई में एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी अभिषेक शर्मा ही हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 54 छक्के लगाए थे जबकि इशान किशन सूची में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2026 में अब तक कुल 53 सिक्स जड़े हैं। वहीं साहिबजादा फरहान इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने साल 2025 में कुल 45 छक्के लगाए थे।
T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
69 छक्के – अभिषेक शर्मा 2026 में
68 छक्के – सूर्यकुमार यादव 2022 में
54 छक्के – अभिषेक शर्मा 2025 में
53 छक्के – इशान किशन 2026 में
45 छक्के – साहिबजादा फरहान 2025 में
इशान किशन, शुभमन गिल, हैरी ब्रुक नंबर 1; ICC की रैकिंग में श्रेयस अय्यर की टॉप-5 में एंट्री, तिलक वर्मा को हुआ फायदा
ICC Ranking: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में हैरी ब्रुक, शुभमन गिल और इशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर को इस रैंकिंग में फायदा हुआ और वो टॉप-5 में आ गए जबकि तिलक वर्मा को भी एक स्थान का फायदा हुआ। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
