भारतीय टी20 टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में 15 गेंदों पर एक छक्का और 3 चौकों की मदद से 27 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180.00 का रहा। अभिषेक ने इस मैच में बनाए 27 रन के दम पर साहिबजादा फरहान का रिकॉर्ड तोड़ दिया और वो अब टी20आई क्रिकेट में एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में उनसे आगे निकल गए।
अक्टूबर 2026 में अभिषेक ने बनाए 409 रन, फरहान को छोड़ा पीछे
अभिषेक शर्मा ने कीवी टीम के खिलाफ चौथे मैच में 27 रन बनाए और साल 2026 के अक्टूबर महीन में उन्होंने पूरे 409 रन बनाए। इन 409 रन के दम पर उन्होंने साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया और टी20आई क्रिकेट में एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक के तीसरे नंबर पर आने के बाद साहिबजादा फरहान अब चौथे नंबर पर खिसक गए। फरहान ने फरवरी 2026 में कुल 383 रन बनाए थे।
टी20आई क्रिकेट में एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर मोहम्मद रिजवान हैं जिन्होंने सितंबर 2022 में कुल 553 रन बनाए थे तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्रायन बेनेट हैं जिन्होंने साल 2025 के सितंबर में कुल 497 रन बनाए थे। इस सूची में विराट कोहली 5वें स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने साल 2016 के मार्च महीने में 370 रन बनाए थे। हालांकि अभिषेक भारत की तरफ से टी20आई क्रिकेट में एक महीने में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं।
एक महीने में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले टॉप-5 बैटर (फुल मेंबर्स टीम के खिलाड़ी)
553 रन- मोहम्मद रिजवान (सितंबर 2022)
497 रन- ब्रायन बेनेट (सितंबर 2025)
409 रन- अभिषेक शर्मा (अक्टूबर 2026)
383 रन- साहिबजादा फरहान (फरवरी 2026)
370 रन- विराट कोहली (मार्च 2016)
अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ ग्लेन फिलिप्स बने नंबर 1, तिलक ने की वैभव की बराबरी; भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-10 सिक्स हिटर
ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। वहीं तिलक वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी में 3 छक्के लगाए और वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
