भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में इंदौर में शानदार पारी खेली और 230.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 30 गेंदों पर 69 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने टी20आई में अपने 2000 रन भी पूरे किए और वो भारत की तरफ से सबसे कम पारियों में इस आंकड़े को छूने वाले बैटर्स की लिस्ट में रोहित शर्मा से ऊपर आ गए।

रोहित शर्मा को अभिषेक ने पीछे छोड़ा

अभिषेक शर्मा ने टी20आई में अपने 2000 रन सिर्फ 64 पारियों में ही पूरे कर लिए और वो भारत की तरफ से टी20आई में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। अभिषेक शर्मा ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ये कमाल 77 पारियों में किए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली हैं जिन्होंने 56-56 पारियों में ऐसा कमाल किया था।

T20I में सबसे कम पारियों में 2000 रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

◎ 56 पारी: सूर्यकुमार यादव (स्ट्राइक रेट- 171)
◎ 56 पारी: विराट कोहली (स्ट्राइक रेट- 136)
◎ 58 पारी: केएल राहुल (स्ट्राइक रेट- 141)
◎ 64 सराय: अभिषेक शर्मा (स्ट्राइक रेट- 196)
◎ 77 पारी: रोहित शर्मा (स्ट्राइक रेट- 137)
◎ 97 पारी: हार्दिक पंड्या (स्ट्राइक रेट- 144)

अभिषेक ने इविन लुईस को पीछे छोड़ा

अभिषेक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी 69 रन की पारी के दौरान 5 छक्के और 6 चौके लगाए। अभिषेक ने अब इविन लुईस का रिकॉर्ड तोड़ दिया और उन्होंने 12वीं बार टी20आई की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का कमाल किया। इविन ने ऐसा 11 बार किया था। यानी टी20आई की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक दूसरे नंबर पर आ गए। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं जिन्होंने ऐसा 13 बार किया है।

T20I में सबसे ज्यादा बार एक पारी में 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

◎ 13: रोहित शर्मा
◎ 12: अभिषेक शर्मा
◎ 11: एविन लुईस
◎ 10: क्रिस गेल
◎ 10: सूर्यकुमार यादव
◎ 09: फिन एलन
◎ 09: कॉलिन मुनरो

रजत पाटीदार नंबर 2, यश ठाकुर टॉप पर; इंडिया ए-ऑस्ट्रेलिया ए वनडे सीरीज के बाद टॉप-5 बैटर-बॉलर

इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन नाथन मैकस्विनि ने बनाए और उनके बल्ले से 3 मैचों में कुल 194 रन निकले जबकि रजत पाटीदार ने 3 मैचों में 123 रन बनाए और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)