IND vs NZ: भारत के तूफानी ओपनर अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट हो गए। अभिषेक का बल्ला इस मैच में नहीं चला और भारत को भी 50 रन से हार मिली। इस मैच में भारत की बैटिंग नहीं चली और टीम इंडिया को कम बैटर्स के साथ मैदान पर उतरना भारी पड़ा। भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड ने लगातार 3 मैचों के बाद पहला मैच जीतने में सफलता हासिल की।

अभिषेक ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले 4 मुकाबलों में से 2 में गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। अभिषेक कीवी टीम के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए तो वहीं चौथे मैच में भी उनके साथ ऐसा हुआ। दो बार गोल्डन डक पर आउट होने के बाद अभिषेक पहले ऐसे भारतीय ओपनर बन गए जो किसी एक टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दो बार गोल्डन डक पर आउट हुआ। इससे पहले अन्य कोई भारतीय ओपनर किसी टी20आई सीरीज में दो बार गोल्डन डक पर आउट नहीं हुआ था।

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का किससे होगा सामना, पूर्व भारतीय बैटिंग कोच समेत इन खिलाड़ियों ने की भविष्यवाणी

अभिषेक ने कोहली-गिल समेत 6 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा

अभिषेक शर्मा बतौर भारतीय ओपनर टी20 इंटनेशनल क्रिकेट में दो बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं और वो अब रोहित शर्मा, केएल राहुल, संजू सैमसन की बराबरी पर आ गए। अभिषेक के अलावा ये सभी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो-दो बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं। वहीं अभिषेक ने विराट कोहली, शुभमन गिल, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ा जो टी20आई में बतौर भारतीय ओपनर एक-एक बार गोल्डन डक पर आउट हुए थे।

T20I में सबसे ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट होने वाले भारतीय ओपनर

3 – रोहित शर्मा
2 – केएल राहुल
2 – संजू सैमसन
2 – अभिषेक शर्मा
1 – मुरली विजय
1 – अजिंक्य रहाणे
1 – पृथ्वी शॉ
1 – शिखर धवन
1 – विराट कोहली
1 – शुभमन गिल

IND vs NZ: श्रेयस अय्यर को खिलाते तो क्या बिगड़ जाता, अत्यधिक प्रयोग और अड़ियल रवैये से भारत ने गंवाया चौथा मैच