भारत को न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 मुकाबले में 87 रन से हरा दिया और 5 मैचों की टी20 सीरीज में ये मेजबान टीम की पहली जीत रही। भारत को बेशक हार मिली, लेकिन टीम इंडिया इस सीरीज में अब भी 3-1 से आगे है। कीवी टीम की इस जीत में ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारी का बड़ा योगदान रहा और उन्होंने 49 गेंदों पर 107 रन बनाए साथ ही इस मैच के बाद वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

इस टी20 सीरीज के पहले 4 मैचों के बाद ग्लेन फिलिप्स 276 रन के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि दूसरे नंबर पर भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 4 मैचों में 196 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेरिल मिचेल हैं जिन्होंने 4 मुकाबलों में कुल 147 रन बनाए हैं। गेंदबाजी की बात करें तो 4 मैचों में 9 विकेट लेकर कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर पहले स्थान पर हैं जबकि अर्शदीप सिंह और जैकब डफी 5-5 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-5 बैटर

बल्लेबाजसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
ग्लेन फिलिप्स2026-202644127610792146189.041202117
अभिषेक शर्मा2026-20264401961134986227.91001716
डेरिल मिचेल2026-202644114789*4985172.94010108
बेवॉन जैकब्स2026-2026441135584592146.7301095
फिन एलन2026-2026440132453380165000710

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-5 बॉलर

गेंदबाजसालमैचपारीगेंदओवर्समेडनरनविकेटबेस्ट बॉलिंगऔसतइकॉनामीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट
मिचेल सैंटरन2026-2026449015010194/2111.226.731010
अर्शदीप सिंह2026-2026449616014952/3329.89.3119.200
जैकब डफी2026-202633599.5010854/2321.610.9811.810
मयंक यादव2026-20262248808843/4822111200
अक्षर पटेल2026-2026449015015831/3652.6610.533000
नितीश कुमार रेड्डी2026-2026449015017331/3157.6611.533000
मैथ्यू फिशर2026-20262230506332/402112.61000
प्रिंस यादव2026-2026337212012321/3061.510.253600

वैभव सूर्यवंशी निकले केएल राहुल से आगे, युवराज सिंह नंबर 1; T20I की पहली 10 पारियों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

वैभव ने तीसरे मैच में 4 छक्के लगाए और वो अब टी20आई की पहली 10 पारियों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)