भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने अपनी धरती पर करारी शिकस्त दी और सीरीज को 4-0 से जीत लिया। इस सीरीज में जोस बटलर शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे तो वहीं सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक रहे। सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-9 खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे।

इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने तीन मैच खेले, लेकिन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वो जैकब बेथेल के साथ संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर रहे। वैभव और बेथेल ने इस टी20 सीरीज में 5-5 छक्के लगाए। हैरी ब्रुक के बल्ले से इस टी20 सीरीज के 5 मैचों में 15 छक्के निकले जबकि बटलर ने 5 मैचों में 11 छक्के जड़े। श्रेयस और तिलक ने 7-7 छक्के लगाए। वहीं अभिषेक शर्मा 6 छक्के लगाकर लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे। इशान किशन, शिवम दुबे और विल जैक्स 3-3 छक्के लगाकर इस सूची में संयुक्त रूप से 7वें स्थान पर रहे।

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजमैचपारीरनछक्के
हैरी ब्रुक5422915
जोस बटलर5417511
श्रेयस अय्यर552187
तिलक वर्मा551047
अभिषेक शर्मा551316
जैकब बेथेल53895
वैभव सूर्यवंशी33425
फिल साल्ट541354
इशान किशन551223
शिवम दुबे55853
विल जैक्स53303
संजू सैमसन22282
अक्षर पटेल55191
हर्षित राणा33151

अभिषेक रहे इशान से आगे, श्रेयस नंबर 2; भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज

भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज श्रेयस अय्यर रहे जबकि ओवर ऑल हैरी ब्रुक ने सबसे ज्यादा रन बनाए। इशान, अभिषेक, तिलक टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर रहे। वैभव 11वें स्थान पर रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

रोहित नंबर 1, श्रेयस निकले सूर्यकुमार से आगे; T20I में इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा दसवें स्थान पर हैं जबकि एमएस धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं जो युवराज सिंह और सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)