गुजरात के ओपन साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में शतकीय पारी खेली थी, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं रहे। साई ने इस शतकीय पारी के दौरान आईपीएल में 2000 रन पूरे किए और कमाल की बात ये रही कि वो इस लीग में सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने वाले बैटर बने, लेकिन सबसे कम गेंदों पर 2000 रन पूरा करने के मामले में वो अब 7वें नंबर पर आ गए।
अभिषेक ने 1193 गेंदों पर पूरे किए थे 2000 रन
आईपीएल में अगर सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर तूफानी बैटर अभिषेक शर्मा मौजूद हैं। अभिषेक ने आईपीएल में ये कमाल 1193 गेंदों पर किया था यानी उन्होंने 1193 गेंदों पर 2000 रन पूरे किए थे जबकि दूसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग ने जिन्होंने इस लीग में अपने 2000 रन सिर्फ 1211 गेंदों पर पूरे किए थे। अभिषेक इस मामले में सहवाग से आगे हैं और उनका ये रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है।
आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं जिन्होंने ऐसा 1306 गेंदों पर किया था जबकि यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 1326 गेंदों पर 2000 रन का आंकड़ा छूआ था जबकि पांचवें स्थान पर यूसुफ पठान हैं जिन्होंने 1353 गेंदों पर ये आंकड़ा पार किया था। साई सुदर्शन ने अपने 2000 आईपीएल रन 1361 गेंदों पर पूरे किए और वो लिस्ट में छठे नंबर पर आ गए।
आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 2000 रन बनाने वाले टॉप-6 भारतीय
1193 गेंद – अभिषेक शर्मा
1211 गेंद – वीरेन्द्र सहवाग
1306 गेंद – ऋषभ पंत
1326 गेंद – यशस्वी जायसवाल
1353 गेंद – यूसुफ पठान
1361 गेंद – साई सुदर्शन
साई सुदर्शन ने RCB के खिलाफ ठोका शतक; क्रिस गेल-जोस बटलर को पीछे छोड़ा और बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स
साई सुदर्शन ने आरसीबी के खिलाफ शानदार पारी खेली और 100 रन बनाए। इस शतकीय पारी के दम पर उन्होंने क्रिस गेल और जोस बटलर के बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ा। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
