T20 World Cup 2026: भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में मैच खेलना है और इस मुकाबले में कौन भारतीय बैटर सबसे ज्यादा रन बनाता है इस पर सबकी निगाहें रहने वाली है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा हमेशा से ही पाकिस्तान पर भारी रहा है और दोनों टीमों के बीच रोमांचक लड़ाई देखने को मिलती है। अब दोनों टीमों के बीच पहले खेले जा चुके टी20 मैचों में भारत के लिए किसने इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं उसके बारे में जानते हैं।

कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर दर्ज है जिन्होंने इस टीम के खिलाफ 11 मैचों में 492 रन बनाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं जिन्होंने इस टीम के विरुद्ध खेले 8 मैचों में 155 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर 5 मैचों में 139 रन बनाकर गौतम गंभीर मौजूद हैं तो वहीं तिलक वर्मा 3 मैचों में 130 रन के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स की लिस्ट में 5वें नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 12 मैचों में 127 रन बनाए थे जबकि भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे नंबर पर हैं जिन्होंने इस टीम के खिलाफ 8 मैचों में 112 रन बनाए हैं। 7वें नंबर पर भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 3 मैचों में 110 रन बनाए हैं जबकि 8वें स्थान पर हार्दिक पंड्या हैं जिन्होंने 9 मैचों में 98 रन बनाए थे।

T20I में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 8 भारतीय बैटर

विराट कोहली- 492 रन
युवराज सिंह- 139 रन
गौतम गंभीर- 130 रन
तिलक वर्मा- 139 रन
रोहित शर्मा- 127 रन
सूर्यकुमार यादव- 112 रन
अभिषेक शर्मा- 110 रन
हार्दिक पंड्या- 98 रन

ये खबरें भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए इरफान ने किया भारतीय प्लेइंग 11 का चयन, एक बदलाव की दी सलाह

इशान किशन ने 254 की स्ट्राइक रेट से रन ठोके, कप्तान सूर्यकुमार का रिकॉर्ड टूटा; युवराज अब भी नंबर 1