शेर ए पंजाब टी20 लीग 2026 के 7वें मैच में अमृतसर सूर्माज ने फजील्का फाल्कन्स को हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की है। अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर का इस टूर्नामेंट में लगातार दो हार के बाद खाता खुला है। इस मुकाबले में अमृतसर के लिए कप्तान अभिषेक बहुत बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन 233.33 के स्ट्राइक रेट से 9 गेंद पर 21 रन की तूफानी शुरुआत उन्होंने टीम को दिलाई। फिर नमन धीर और अभय चौधरी की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों से टीम को जीत मिली।

इस मैच में पहले खेलते हुए फजील्का फाल्कन्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए थे। फजील्का के लिए विहान मल्होत्रा ने 60 और कप्तान सनवीर सिंह ने 63 रन की पारी खेली थी। उसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमृतसर की शुरुआत अभिषेक ने तेज की लेकिन टीम ने 39 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद नमन धीर (88 नाबाद) और अभय चौधरी (58 नाबाद) ने 147 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 7 विकेट से शानदार जीत दिलाई। फजील्का की यह दूसरे मैच में पहली हार है।

शेर ए पंजाब टी20 लीग 2026 के 7वें मैच के बाद अंकतालिका

स्थानटीममैचजीतहारनो रिजल्टअंकनेट रन रेट
1लुधियाना लायंस22004+3.473
2भटिंडा रॉयल्स21102+0.319
3जालंधर वॉरियर्स21102+0.165
4फजील्का फाल्कन्स21102-0.017
5अमृतसर सूर्माज31202-0.273
6मोहाली किंग्स31202-2.810

शेर ए पंजाब टी20 लीग 2026 के 7वें मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज

स्थानखिलाड़ीटीमरनमैचपारीसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट10050चौकेछक्के
1नमन धीरअमृतसर25233117126200.00111619
2प्रभसिमरन सिंहजालंधर20122125201225.84112212
3अभिषेक शर्माअमृतसर180338260253.52021316
4विहान मल्होत्राफजील्का16322103163189.5311187
5अनमोलप्रीत सिंहमोहाली1463313348.67221.21101212

शेर ए पंजाब टी20 लीग 2026 के 7वें मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज

स्थानखिलाड़ीटीमविकेटमैचपारीऔसतस्ट्राइक रेटइकॉनमी रेट5+ विकेट3+ विकेट
1साहिल भास्करलुधियाना6226.506.006.5002
2सुमित शर्माभटिंडा52213.009.208.4801
3गौरव चौधरीभटिंडा52212.808.409.1401
4नवप्रीत सिंहफजील्का52219.409.0012.9301
5तेजप्रीत सिंहमोहाली53317.8010.809.8901

नमन धीर नंबर 1, अभिषेक-प्रभसिमरन टॉप 3 में, शेर ए पंजाब लीग में मोहाली-लुधियाना मैच के बाद सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले शीर्ष 10 बैटर

शेर ए पंजाब टी20 लीग के छठे मैच में लुधियाना लायंस ने मोहाली किंग्स को 7 विकेट से हराया। इस मैच के बाद अंकतालिका में लुधियाना नंबर 1 बनी। वहीं टॉप 10 सिक्सर किंग में नमन धीर टॉप पर हैं तो अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह टॉप 3 में मौजूद हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर