भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने टीम मैनेजमेंट को चेतावनी दी है कि वे सिर्फ संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में वापस लाने के लिए टीम कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ न करें। नायर ने कहा कि सैमसन को तभी वापस लाया जाना चाहिए जब टीम उन्हें टॉप तीन में शामिल कर सके। उन्होंने चेतावनी दी कि मिडिल ऑर्डर में उनकी वापसी से शायद मनचाहा नतीजा न मिले।

अभिषेक नायर से सोनी स्पोर्ट्स पर पूछा गया कि क्या संजू सैमसन को मध्यक्रम में खिलाने के लिए प्लेइंग इलेवन से तिलक को हटाने पर विचार करना चाहिए क्योंकि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में 125 रनों से अपनी अब तक की सबसे बुरी हार का सामना करना पड़ा था।

सिर्फ संजू की वापसी के लिए अंतिम ग्यारह में बदलाव नहीं करें

अभिषेक नायर ने कहा कि मुझे सच में लगता है कि अगर आपको संजू सैमसन को वापस लाना है, तो उन्हें ऐसी जगह पर खिलाना चाहिए जहां वे सफल हो सकें। सिर्फ इसलिए कि आप उन्हें टीम में लाना चाहते हैं, आप उन्हें नंबर 4, 5 या 6 पर बैटिंग के लिए नहीं भेज सकते। उन्होंने ऐसा ज्यादा नहीं किया है और न ही वे इस क्रम पर सफल रहे हैं।

नायर ने आगे कहा कि वह तब सबसे अच्छा खेलते हैं जब वह ओपनिंग करते हैं या टॉप तीन में बैटिंग करते हैं। इसलिए अगर आप उन्हें वह पोजीशन नहीं दे रहे हैं, तो मुझे लगता है कि बेहतर होगा कि आप संजू सैमसन को न खिलाएं और इसके बजाय भारत की मौजूदा बैटिंग लाइन-अप के साथ ही बने रहें।

आपको बता दें कि संजू सैमसन ने टी20 क्रिकेट में ज्यादातर टॉप तीन में ही बैटिंग की है। टॉप तीन में उनका औसत 30 से ज्यादा है, लेकिन चौथे नंबर पर यह गिरकर 22.63 हो जाता है जहां उन्होंने 65 पारियों में बैटिंग की है। पांचवें नंबर पर जहां उन्होंने सिर्फ 14 बार बैटिंग की है उनका औसत गिरकर 15.33 हो जाता है।

इशान-अभिषेक का जलवा कायम; ICC की T20I बैटिंग रैंकिंग में सूर्यकुमार टॉप-10 से बाहर, बेथेल ने लगाई लंबी छलांग

आईसीसी की ताजा T20I बैटिंग रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर हो गए तो वहीं इशान किशन और अभिषेक शर्मा का जलवा कायम है। जैकब बेथेल को इस रैंकिंग में तगड़ा फायदा हुआ और वो टॉप-10 में शामिल हो गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)