आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में आरसीबी के लिए दो खिलाड़ियों ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ डेब्यू किया। इस मैच में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के लिए जोश हेजलवुड टीम में मौजूद नहीं थे जिसकी वजह से आरसीबी ने अपनी टीम में पेस अटैक को मजबूत करने के लिए अभिनंदन सिंह और जैकब डफी को प्लेइंग 11 में जगह दी।

कौन हैं अभिनंदन सिंह

अभिनंदर सिंह को आरसीबी ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में 30 लाख में खरीदा था। हालांकि आईपीएल 2025 में उन्हें किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था, लेकिन आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में उन्हें खेलने का मौका मिल गया। अभिनंदन सिंह उत्तर प्रदेश के हैं और यूपी टी20 लीग में खेल चुके हैं। 28 साल के अभिनंदन सिंह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं।

अभिनंदन सिंह यूपी टी20 लीग में अब तक खेले 11 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं। साल 2024 में अभिनंदन सिंह केकेआर टीम के साथ बतौर नेट बॉलर जुड़े हुए थे। अभिनंदन सिंह दोनों तरफ गेंद को स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं और वो पावरप्ले या फिर मध्य के ओवर्स में भी गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। अभिनंदन के टीम में होने से आरसीबी की गेंदबाजी में गहराई नजर आ रही है।

हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जैकब डफी को भी शामिल किया और इस मैच के जरिए जैकब डफी ने भी आईपीएल में अपना डेब्यू किया। 29 साल के जैकब डफी न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने अब तक 48 टी20आई मैचों में 62 विकेट लिए हैं जबकि 168 टी20 मैचों में 189 विकेट लिए हैं।

हैदराबाद के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर- देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।

ये खबरें भी पढ़ें

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के; वैभव को मिला एक दिग्गज का साथ तो 4 ने लिया अभिषेक का नाम, रोहित, इशान भी लिस्ट में

वनडे में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय; रोहित-कोहली से आगे गिल, 28 साल से सचिन नंबर 1