संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2025 में भारत के लिए 5 मैच खेले और इन मैचों में उनका प्रभाव ऐसा रहा कि आईसीसी ने उन्हें प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुना, हालांकि इसके लिए कई दावेदार थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स का मानना है कि संजू से भी ज्यादा इस खिताब का दावेदार यह भारतीय गेंदबाज था।

संजू से बड़े दावेदार थे बुमराह

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन के बीच काफी करीबी मुकाबला था। इस टूर्नामेंट के दौरान कुछ मैचों में बुमराह ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसके बाद लगा कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना जा सकता था। एबी ने आगे कहा कि जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट लिए और वो इस खिताब के लिए दावेदार थे। भारत को विजेता बनाने में बुमराह के कुछ खास ओवर्स और उनकी गेंदबाजी ने सबसे अहम भूमिका निभाई।

बुमराह ने 8 मैचों में लिए 14 विकेट

बुमराह के बारे में बात करते हुए एबी ने आगे कहा कि भारतीय परिस्थिति में तेज गेंदबाज के रूप में गेंदबाजी करना आसान नहीं है जब तक कि आप बुमराह जैसे बॉलर ना हों। वो मैच के अहम पलों में अलग गियर में चले जाते हैं और मैच को बदल देते हैं। वो भारतीय टीम के लिए बड़ा असेट हैं और इस टूर्नामेंट में उन्होंने 8 मैचों में सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए और वरुण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर रहे। हालांकि वरुण ने बुमराह के मुकाबले एक मैच ज्यादा खेला। बुमराह की इकोनॉमी वरुण के मुकाबले काफी प्रभावी रही और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

संजू ने 5 मैचों में बनाए 321 रन

आपको बता दें कि संजू ने भारत के लिए काफी अच्छी बैटिंग की और 5 मैचों में सबसे ज्यादा 321 रन तीन अर्धशतक की मदद से बनाए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन जबकि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन और फिर फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन की ही पारी खेली। हालांकि वो इन तीनों मैचों में शतक से चूक गए, लेकिन उनकी पारी टीम की जीत के काम आई।

ये खबरें भी पढ़ें– संजू, इशान, सूर्यकुमार नहीं T20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसके बल्ले से खेले थे अभिषेक शर्मा, 21 गेंदों पर बनाए थे 52 रन

संजू ने पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीते मैचों में रहे टॉप स्कोरर; इशान नंबर 3