एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के नौवें मुकाबले में साउथ अफ्रीका चैंपियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के साथ हुआ जिसमें एबी डिविलियर्स ने नाबाद शतकीय पारी (111 रन) खेलकर अपन टीम को जीत दिलाई। एबी ने इस सीजन का पहला शतक लगाने में सफलता हासिल की और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए। वहीं युवराज सिंह अब 10वें स्थान पर आ गए।

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच हुए मुकाबले के बाद बात अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की करें तो इस में एबी डिविलियर्स अब पहले स्थान पर आ गए जिन्होंने 2 मैचों में 181 रन बनाए हैं जबकि रवि बोपारा 3 मैचों में 160 रन बनाकर दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रिचर्ड लेवी हैं जिन्होंने 2 मैचों में 149 रन बनाए हैं।

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर 3 मैचों में 131 रन बनाने वाले डी आर्सी शॉर्ट मौजूद हैं तो वहीं 5वें स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने 2 मैचों में 114 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में युवराज सिंह अब 10वें नंबर पर आ गए हैं जिन्होंने एक मैच में 71 रन बनाए हैं। अब तक खेले गए 9 मैचों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक ही भारतीय मौजूद हैं।

साउथ अफ्रीका चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस मैच के बाद टॉप-10 बैटर

बल्लेबाजमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटचौकेछक्के
एबी डिविलियर्स22181181229.111016
रवि बोपारा3316080172.041012
रिचर्ड लेवी2214974.5219.12813
डी आर्सी शॉर्ट3313143.67238.181112
डेविड वॉर्नर2211457152126
जो बर्न्स339246146.0337
फिल मस्टर्ड338241167.3557
महमूदुल्ला227575197.3728
समित पटेल337424.67117.4663
युवराज सिंह117171161.3656

आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक, अर्णव बग्गा की सेंचुरी; दिल्ली ने 341 रन बनाकर गुजरात को 3 विकेट से हराया; वेद की 163 रन की पारी बेकार

दिल्ली अंडर 19 टीम के कप्तान आर्यवीर सहवाग ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतक लगाया जबकि अर्णव बग्गा ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)