एशियन लीजेंड्स लीग 2026 के 9वें मैच में साउथ अफ्रीका चैंपियंस का सामना ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के साथ हुआ। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने एबी डिविलियर्स की शतकीय पारी साथ ही रिचर्ड लेवी की अर्धशतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम 4 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था और फिर 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 15.4 ओवर में 2 विकेट पर 213 रन बनाकर मैच को जीत लिया। एबी डिविलियर्स को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
एबी डिविलियर्स ने खेली नाबाद 114 रन की पारी
एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए इस मैच में 40 गेंदों पर 11 छक्के और 7 चौकों की मदद से नाबाद 114 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी। इस पारी के दौरान एबी का स्ट्राइक रेट 285.00 का रहा। वहीं रिचर्ड लेवी ने भी बेहतरीन पारी खेली और उन्होंने 29 गेंदों पर 5 छक्के और 3 चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेली। डुप्लेसिस 5 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि जेपी डुमिनी ने नाबाद 27 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए केन रिचर्डसन ने सबसे ज्यादा 2 सफलता हासिल की।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में ओपनर डेविड वॉर्नर ने 37 गेंदों पर 48 रन की पारी खेली जबकि डी आर्सी शॉर्ट ने 25 गेंदों पर 66 रन बनाए। जो बर्न्स ने 25 गेंदों पर नाबाद 38 रन की पारी खेली तो वहीं बेन डंक ने 13 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए हार्डस विल्जोएन ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की और उन्होंने 3 विकेट हासिल किए। साउथ अफ्रीका की इस लीग में ये दूसरे मैच में लगातार दूसरी जीत रही जबकि ऑस्ट्रेलिया की तीसरे मैच में दूसरी हार रही।
आर्यवीर सहवाग का अर्धशतक, अर्णव बग्गा की सेंचुरी; दिल्ली ने 341 रन बनाकर गुजरात को 3 विकेट से हराया; वेद की 163 रन की पारी बेकार
दिल्ली अंडर 19 टीम के कप्तान आर्यवीर सहवाग ने गुजरात के खिलाफ अर्धशतक लगाया जबकि अर्णव बग्गा ने शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
