INDIA U19 vs NEPAL U19 Playing 11 Prediction Team India: अंडर 19 एशिया कप 2026 की शुरुआत 5 नवंबर से ओमान की राजधानी मस्कट में हो गई है। भारतीय अंडर 19 टीम इस टूर्नामेंट में लक्ष्य रायचंदानी की कप्तानी में खेलने उतरेगी। भारत का पहला मैच नेपाल के साथ 6 नवंबर शुक्रवार को होगा। इस टूर्नामेंट के सभी मैच मस्कट में होंगे। अगर संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो आर्यवीर सहवाग कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे।

वहीं अन्वय द्रविड़ को बतौर विकेटकीपर मध्यक्रम की जिम्मेदारी संभालनी होगी। वहीं उपकप्तान यशबर्धन चौहान पर भी नजरें होंगी जो टॉप ऑर्डर के एक अहम खिलाड़ी हैं। मध्यक्रम में अन्वय द्रविड़, कुशाग्र ओझा और ऑलराउंडर मनल चौहान से टीम की उम्मीदें होंगी। गेंदबाजी में काव्य पटेल और मोहित उल्वा पर नजरें होंगी। भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ उतरना चाहेगी।

भारत और पाकिस्तान का मैच रविवार 8 नवंबर को ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड 1 पर होगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारत, पाकिस्तान, यूएई और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया को ग्रुप बी में शामिल हैं। पाकिस्तान अंडर-19 टीम बतौर डिफेंडिंग चैंपियन इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 14 नवंबर को खेला जाएगा।

नेपाल अंडर 19 के खिलाफ मैच के लिए इंडिया अंडर 19 की संभावित प्लेइंग 11

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वीके विनीत, शाविन विनोद, मनल चौहान, काव्य पटेल, आर्यन सवसानी, मोहित उल्वा।

अंडर 19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शाविन विनोद, इशान सूद।

इंडिया अंडर 19 के लीग मैचों का शेड्यूल

  • 6 नवंबर (शुक्रवार)- ग्रुप स्टेज- भारत U19 बनाम नेपाल U19- OCA ग्राउंड 1- सुबह 10:30 बजे
  • 8 नवंबर (रविवार)- ग्रुप स्टेज- भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19- OCA ग्राउंड 1- सुबह 10:30 बजे
  • 10 नवंबर (मंगलवार)- ग्रुप स्टेज- भारत U19 बनाम UAE U19- OCA ग्राउंड 2- सुबह 10:30 बजे

टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज कब? वैभव सूर्यवंशी का हो सकता है भारत में डेब्यू; देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर 3-2 से टी20 सीरीज अपने नाम की थी। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने इस दौरे पर जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब भारत की अगली टी20 सीरीज में फैंस दोनों को एकसाथ देखने के लिए उत्सुक होंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर