भारतीय जूनियर क्रिकेट कमेटी ने ओमान के मस्कट में 5 से 14 नवंबर तक होने वाले एसीसी मेन्स अंडर 19 एशिया कप के लिए भारतीय अंडर 19 टीम का ऐलान कर दिया। इस टूर्नामेंट के लिए भारत का कप्तान लक्ष्य राजचंदानी को नियुक्त किया गया है जबक आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ भी टीम का हिस्सा हैं।
अंडर 19 एशिया कप 2026 में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है और इस ग्रुप में भारत के साथ यूएई, नेपाल और पाकिस्तान की टीमें मौजूद हैं। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया की टीमें हैं। ग्रुप ए और ग्रुप बी से दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी जो 12 नवंबर को खेला जाएगा जबकि फाइनल मैच शनिवार, 14 नवंबर को होगा।
लक्ष्य कप्तान, यशवर्धन हैं उप-कप्तान
इस टूर्नामेंट के लिए जहां लक्ष्य टीम की कप्तानी करेंगे तो वहीं यशवर्धन सिंह चौहान को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। अंडर 19 टीम में आर्यवीर सहवाग को भी शामिल किया गया है जो अच्छी लय में हैं और उन्होंने कुछ दिनों पहले दिल्ली के लिए वीनू मांकड़ टूर्नामेंट में जमकर रन बनाए थे और एक शतकीय पारी भी खेली थी जबकि अन्वय द्रविड़ भी टीम का हिस्सा हैं। अन्वय द्रविड़ टीम के विकेटकीपर भी हैं जबकि इस टीम में बैकअप विकेटकीपर के रूप में रजत बघेल को चुना गया है।
इस टूर्नामेंट में भारत अपना पहला लीग मैच 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा जबकि दूसरे मैच में भारत का सामना पाकिस्तान के साथ होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को मैच खेला जाएगा तो वहीं भारत अपना तीसरा लीग मैच यूएई के खिलाफ खेलेगा और ये मैच 10 नवंबर को होगा।
एशिया कप के लिए भारतीय अंडर 19 टीम
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शाविन विनोद, इशान सूद।
वैभव सूर्यवंशी निकले केएल राहुल से आगे, युवराज सिंह नंबर 1; T20I की पहली 10 पारियों में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय
वैभव ने तीसरे मैच में 4 छक्के लगाए और वो अब टी20आई की पहली 10 पारियों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
