वीनू मांकड ट्रॉफी (अंडर 19 टूर्नामेंट) के एलीट स्टेज में दिल्ली की टीम को 4 मैचों के बाद दूसरी हार झेलनी पड़ी है। इस हार में दिल्ली के कप्तान आर्यवीर सहवाग की 173 रन की पारी भी बेकार साबित हुई। दिल्ली ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 289 रन बनाए थे। सहवाग ने 143 गेंद की पारी में 8 छक्के और 19 चौके लगाए थे। चंडीगढ़ ने 41.3 ओवर में ही 5 विकेट खोकर 293 रन बनाए और मैच जीता।

चंडीगढ़ के लिए ओपनर रूपेश यादव की 167 रन की पारी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की 173 रन की पारी को फीकी साबित कर गई। रूपेश ने 125 गेंद पर 167 रन बनाए जिसमें 23 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। रूपेश के साथ उनके साथी ओपनर मीत दहिया ने भी 69 गेंद पर 63 रन बनाए और दोनों के बीच 175 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई।

चंडीगढ़ को मिली दूसरी जीत, दिल्ली की दूसरी हार

चंडीगढ़ की टीम भी इससे पहले दो मैच हार चुकी थी लेकिन इस मैच में अपनी दूसरी जीत के साथ एलीट ग्रुप ई की अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली की टीम 4 मैच में 1 जीत और 2 हार के बाद आखिरी यानी छठे स्थान पर है। दिल्ली के चार मुकाबलों के बाद 6 अंक हैं। दिल्ली का पिछला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।

इस ग्रुप में अन्वय द्रविड़ की कप्तानी वाली कर्नाटक की टीम अंकतालिका में टॉप पर है। कर्नाटक ने 4 में से दो मैच जीते हैं और एक मैच उसका बेनतीजा था। वहीं एक मुकाबले में उसे हार मिली है। कर्नाटक के 10 अंक हैं और वह नंबर 1 पर है। हिमाचल प्रदेश का भी यही हाल है और वह भी 10 अंक के साथ दूसरे पर है।

वीनू मांकड ट्रॉफी 2026 के एलीट ग्रुप E की अंकतालिका

रैंकटीमखेलेजीतेहारेटाईबेनतीजाअंकनेट रन रेट (NRR)
1कर्नाटक अंडर-194210110+1.722
2हिमाचल प्रदेश अंडर-194210110+0.477
3गुजरात अंडर-19422008+0.077
4चंडीगढ़ अंडर-19422008-0.297
5झारखंड अंडर-19412016-0.388
6दिल्ली अंडर-19412016-1.538

IND vs WI: भुवनेश्वर-कुलदीप IN, नमन-अर्शदीप OUT; वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में 3 बदलाव हो सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर