आईपीएल 2026 के बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में स्पिन के खिलाफ टॉप-5 भारतीय बैटर्स का चयन किया। आकाश चोपड़ा ने स्पिन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजों की लिस्ट में जिन 5 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी उसमें उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल नहीं किया।
अभिषेक शर्मा को 5वें स्थान पर मिली जगह
आकाश चोपड़ा ने चौंकाते हुए अपनी इस लिस्ट में 5वें नंबर पर अभिषेक शर्मा को रखा जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ऑफ स्पिन के खिलाफ जबरदस्त संघर्ष करते हुए नजर आए थे और स्पिन के खिलाफ उनका बल्ला इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से खामोश रहा था। हालांकि अभिषेक का स्पिन के खिलाफ टी20 में रिकॉर्ड काफी अच्छा है जिसमें स्पिन के विरुद्ध उनका औसत 42 का हा जबकि स्ट्राइक रेट 184.60 का है।
सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर
आकाश ने स्पिन के खिलाफ टॉप-5 बेस्ट भारतीय बैटर्स की लिस्ट में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को चौथे नंबर पर रखा। सूर्या का टी20 में स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्राइक रेट 132.30 का है जबकि औसत 39.20 का है। तीसरे स्थान पर आकाश ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को रखा जिनका टी20 में स्पिन के खिलाफ औसत 45 का है जबकि स्ट्राइक रेट 168 का है। रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में भी अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
श्रेयस अय्यर लिस्ट में पहले स्थान पर
आकाश चोपड़ा ने अपनी इस सूची में दूसरे स्थान पर सीएसके के ऑलराउंडर शिवम दुबे को रखा जो स्पिन के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज माने जाते हैं। दुबे का टी20 में स्पिन के विरुद्ध 40 का औसत है जबकि स्ट्राइक रेट 141 का है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। श्रेयस भी स्पिन को खेलने में माहिर माने जाते हैं और उन्होंने इसे साबित भी किया है। श्रेयस का टी20 में स्पिन के खिलाफ औसत 43 का है जबकि उनका स्ट्राइक रेट 139 का है।
युवराज ने 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को बताया बेस्ट बैटिंग पार्टनर; सचिन, सहवाग, रोहित, कोहली को किया इग्नोर
युवराज सिंह ने बताया कि कौन बल्लेबाज उनका फेवरेट बैटिंग पार्टनर था। उन्होंने जो नाम बताया उस खिलाड़ी ने भारत के लिए 17 हजार से ज्यादा रन बनाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
