भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने कुछ दिनों पहले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम का चयन किया था। उन्होंने इस टीम में रोहित शर्मा, इशान किशन, केएल राहुल, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों को जगह दी थी। अभिनव द्वारा चुनी गई 15 सदस्यीय टीम का अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने रेटिंग किया है। आकाश चोपड़ा ने अभिवन की टीम का विश्लेषण करते हुए उन्हें 10 में से इतने अंक दिए।

आकाश चोपड़ा अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया जिसमें वो अभिनव मुकुंद द्वारा चुनी गई टीम का विश्लेषण करते हुए नजर आए। आकाश चोपड़ा ने इससे पहले रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर द्वारा वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई टीम का विश्लेषण किया था। अब अभिवन की टीम के बारे में बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि उन्होंने अपनी टीम में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल को टीम में जगह दी है और ये टॉप 5 में रहने वाले हैं।

आकाश ने अभिनव की टीम को दिए 10 में से 8 अंक

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि अभिनव ने अपनी टीम में इशान किशन को शामिल किया है और लगता है कि उन्हें टीम में जगह दी जा सकती है तो वहीं रवि शास्त्री ने अपनी टीम में ऋषभ पंत को जगह दी थी। अभिनव की टीम में तीन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर हैं तो रविंद्र जडेजा इनकी टीम का हिस्सा नहीं हैं। सुंदर इस टीम में हैं और उनके लिए क्या रोल हो सकता है इसका मुझे कोई आइडिया नहीं है।

आकाश ने कहा कि इस टीम में पहले 7 पर रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या होंगे जबकि 8वें नंबर पर हर्षित राणा खेलेंगे। हर्षित के अलावा अभिवन की टीम में तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरार हैं। हालांकि अर्शदीप सिंह इस टीम में नहीं हैं और मैं लेफ्ट आर्म का विकल्प मिस कर रहा हूं। वहीं नितिश कुमार रेड्डी और रविंद्र जडेजा को भी मैं इस टीम में मिस कर रहा हूं। आकाश ने आगे कहा कि इस टीम को मैं 10 में से 8 अंक दूंगा।

अभिनव मुकुंद द्वारा चुनी गई वनडे कप 2027 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम

इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह।

रोहित नंबर 1, सचिन, सहवाग, कोहली, धोनी से आगे युवराज; वनडे में एक दशक में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में एक दशक में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने ये कमाल 2010 के दशक में किया था और वनडे फॉर्मेट में कुल इतने छक्के लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)