भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के पहले मैच में एक अनोका वाकया सामने आया। टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी दिनेश चांडीमल चोटिल हुए और उनकी जगह पसिंदू सूरियाबंदारा को बतौर कनकशन टीम में शामिल किया गया। खास बात यह है कि पसिंदु का यह पहला टेस्ट मैच है और उन्होंने डेब्यू भी किया। इससे पहले भी क्रिकेट इतिहास में ऐसे वाकये सामने आए हैं और एक भारतीय खिलाड़ी का भी डेब्यू ऐसे ही हुआ था।

कनकशन सब्सटीट्यूट होता क्या है यह आपको बताते हैं। दरअसल जब किसी मैच में कोई खिलाड़ी सिर पर चोट लगने के बाद बाहर हो जाता है तो उसकी जगह उसका लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट, जैसे बल्लेबाज है तो बल्लेबाज, गेंदबाज है तो गेंदबाज उस टीम में शामिल किया जाता है। यह खिलाड़ी मौजूदा सीरीज, या टूर्नामेंट में टीम के स्क्वाड का हिस्सा होना चाहिए।

क्रिकेट इतिहास में 7 खिलाड़ी जिनका बतौर कनकशन सब्सटीट्यूट हुआ डेब्यू

1- मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने 2019 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। वह आज के समय में कंगारू टीम के सीनियर बल्लेबाजों में से एक हैं। 2019 में एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में लॉर्ड्स के मैदान पर स्टीव स्मिथ चोटिल हो गए थे। उसके बाद उनका कनकशन सब्सटीट्यूट चुना गया था। कनकशन के रूप में लाबुशेन को ऑस्ट्रेलियाई टीम में एंट्री मिली थी।

2- हर्षित राणा (भारत)

भारत के मौजूदा बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा का भी डेब्यू बतौर कनकशन सब्सटीट्यूट हुआ था। उनका डेब्यू साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेल जा रहे टी20 मैच में हुआ था। उस मैच में शिवम दुबे के हेलमेट पर गेंद लगी थी। इसके बाद उन्हें बाहर जाना पड़ा था। ऐसे में हर्षित को बतौर कनकशन बुलाया गया और यह उनका डेब्यू मैच था।

3- कामरान गुलाम (पाकिस्तान)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2023 में एक वनडे मैच के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ी हारिस सोहेल चोटिल हुए थे। कराची में खेले जा रहे इस वनडे मैच में सोहेल के बाहर होने पर कामरान गुलाम को बतौर कनकशन बुलाया गया था। इसके बाद यह उनका डेब्यू मैच बना था। हालांकि, वह बैटिंग नहीं कर पाए थे, मगर वह फील्डिंग करने उतरे थे।

4- बाहिर शाह (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के बाहिर शाह ने साल 2023 में अपना टेस्ट डेब्यू बतौर कनकशन सब्सटीट्यूट ही किया था। मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने नंबर 7 पर बल्लेबाजी की थी। हालांकि, यह उनके करियर का एकमात्र टेस्ट मैच बना और फिर बाद में वह टेस्ट मैच नहीं खेले।

5- मैट पार्किंसन (इंग्लैंड)

इंग्लैंड के स्पिनर मैट पार्किंसन ने 2022 में लॉर्ड्स के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस मैच में जैक लीच चोटिल हो गए थे। इसके बाद पार्किंसन को उनकी जगह बतौर कनकशन बुलाया गया था। उन्होंने उस मैच 8 रन बनाए थे और 47 रन देकर एक विकेट भी लिया था।

6- नील रॉक (आयरलैंड)

आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज नील रॉक ने 2022 में वेस्टइंडीज के दौरे पर अपना वनडे डेब्यू किया था। इस मैच में आयरिश बल्लेबाज एंडी मैकब्रायन के हेलमेंट पर गेंद लगी थी और वह 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसके बाद नील रॉक का डेब्यू हुआ था और उन्होंने सिर्फ 5 रन ही इस मुकाबले में बनाए थे।

7- पसिंदू सूरियाबंदारा (श्रीलंका)

भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में 15 अगस्त 2026 से शुरू हुए टेस्ट मैच में दिनेश चांडीमल सिर और गर्दन में चोट के बाद बाहर गए थे। अब उनके मैच से बाहर होने और उनकी जगह कनकशन सब्सटीट्यूट टीम को मिला। पसिंदू सूरियाबंदारा को उनकी जगह टीम में शामिल कर लिया गया। हालांकि, उनका डेब्यू खास नहीं रहा और वह पहली गेंद पर ही डक पर मानव सुतार का शिकार बने।

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, सबसे तेज 100 छक्कों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; स्टोक्स-गिलक्रिस्ट और मैकुलम पीछे

ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में इतिहास रचा। उन्होंने दूसरी पारी में 53 गेंद पर छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया और यह टेस्ट में उनका 100वां छक्का भी था। उनसे पहले किसी भी भारतीय ने यह नहीं किया था। वह सबसे तेज ऐसा करने वाले भी दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर