भारतीय टीम इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेल रही है। इसी बीच इंग्लैंड में ही एक क्लब टी20 मैच में डम्बलटन क्रिकेट क्लब की टीम ने 417 रन का ऐतिहासिक स्कोर खड़ा कर दिया। प्रीमियर वन टॉप टियर डिवीजन के टी20 मैच में यह रिकॉर्ड बना। इस मैच में डम्बलटन क्लब के बल्लेबाज इवान गेग ने दोहरा शतक भी लगाया। उन्होंने 55 गेंद में 206 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 23 छक्के लगाए।

इस टूर्नामेंट में डम्बलटन क्रिकेट क्लब की टीम ने हेदरली एंड रेडिंग्स क्लब के खिलाफ मुकाबले में 417 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस दौरान 22 चौके और 47 छक्के डम्बलटन की पारी में लगे। टीम की ओर से सिर्फ चौके छक्कों से ही 370 रन बने। इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए हेदरली की टीम 188 रन से मैच हार गई और 229 रन पर सिमट गई।

इस मुकाबले में कुल तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए। डम्बलटन की तरफ से एक दोहरा शतक और एक शतक लगा। ओपनर इवान गेग ने 206 रन की पारी खेली। वहीं उनके साथी डेन हॉलैंड ने 37 गेंद में 122 रन की पारी खेली। वहीं 418 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हेदरली एंड रेडिंग्स की टीम की तरफ से हैरी ब्लूमफील्ड ने भी 109 रन की पारी खेली। उन्होंने 48 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और 12 छक्के लगाए।

टी20 क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े स्कोर

टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो जिम्बाब्वे के नाम सर्वाधिक 344/4 रन का विशाल स्कोर दर्ज है। जिम्बाब्वे ने जाम्बिया के खिलाफ यह रिकॉर्ड स्कोर 2024 में बनाया था। जबकि टी20 क्रिकेट में एक टीम के सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड बड़ौदा का है। बड़ौदा ने सिक्किम के खिलाफ 2024 में 5 विकेट पर 349 रन बनाए थे।

टेस्ट प्लेइंग नेशन की बात करें तो यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है जिसने 304 रन साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2025 में बनाए थे। दुनियाभर के किसी भी स्तर पर खेले गए टी20 मुकाबलों में डम्बलटन का यह 417 रन का स्कोर सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2017 में भारत की एक मावी नाम की टीम ने 2 विकेट पर 416 रन बनाए थे। जबकि पेशेवर क्रिकेट में बड़ौदा द्वारा बनाया गया 349 रन का स्कोर सबसे बड़ा स्कोर है।

संजू-यशस्वी ओपनर, सूर्या कप्तान, रजत पाटीदार भी शामिल; भारतीय दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया की खास प्लेइंग 11

भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे के लिए स्क्वाड में संजू सैमसन समेत कई धाकड़ खिलाड़ियों का नाम नहीं शामिल है। इस सीरीज में रजत पाटीदार को भी नहीं चुना गया है। जो खिलाड़ी टीम से बाहर हैं और एक्टिव भी हैं, उनको लेकर भारतीय दिग्गज ने एक खास प्लेइंग 11 चुनी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर