UPSSSC Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमिशन (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UPSSSC Assistant Boring Technician Exam 2022 के लिए आवेदन किया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSSSC Exam 2022: इस तारीख को होगी परीक्षा
आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 486 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के लिए 248 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 101 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 8 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 129 पद शामिल हैं। आयोग द्वारा असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पदों भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download UPSSSC Assistant Boring Technician Admit Card 2022
स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होम पेज पर दिख रहे ‘Click here to download your Written Exam Admit Card Under the Advt.-06-Exam/2019’ के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
स्टेप 4: यहां रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड जैसी सभी आवश्यक जानकारी भरें और ‘Download Admit Card’ पर क्लिक कर दें।
स्टेप 5: अब आप UPSSSC Sahayak Boring Technician Admit Card 2022 डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।
UPSSSC Recruitment 2022: साल 2019 में जारी हुआ नोटिफिकेशन
असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से 14 अगस्त 2019 से 4 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 40 साल के बीच होना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।